MCX Technical Glitch: एमसीएक्स ने एक्सचेंजों को भेजे गए एक नोटिस में कहा है कि 13 फरवरी, 2024 को कमोडिटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में कुछ तकनीकी परेशानी आ रही है और एक्सचेंज के साथ-साथ टेक्नोलॉजी वेंडर टीसीएस की टीमें इस मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रही हैं।
तकनीकी परेशानी से जूझ रहे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) में अब एक बजे से कारोबार शुरू होने की खबर आ रही है। तक गड़बड़ी के कारण 13 फरवरी की सुबह 9 बजे एमसीएक्स पर कारोबार शुरू नहीं हो पाया था। उसके बाद पहले सुबह 11 बजे कारोबार शुरू होने की बात कही गई थी, पर 11 बजे भी कारोबार शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अब कहा जा रहा है कि दोपहर एक बजे से एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होगा। इससे पहले, ज़ेरोधा और अपस्टॉक्स ने अपने ट्विटर हैंडल में बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एमसीएक्स के खुलने में सुबह देरी हुई। इसके बाद समय को संशोधित कर पहले सुबह 10 बजे से और फिर बढ़ाकर 11 बजे कर दिया गया।
एमसीएक्स ने पहले एक परिपत्र जारी किया था जिसमें कहा गया था कि 13 फरवरी, 2024 को कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए 9 बजे की बजाय 10 बजे का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
एमसीएक्स ने एक्सचेंजों को एक नोटिस में कहा, "एक्सचेंज आज यानी 13 फरवरी, 2024 को अपने कमोडिटी डेरिवेटिव ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में कुछ तकनीकी परेशानी का सामना कर रहा है और एक्सचेंज के साथ-साथ टेक्नोलॉजी वेंडर टीसीएस की टीमें इस मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रही हैं।"