Biz Updates: सेबी के परामर्श पत्र में ऑप्शंस के अनुबंध समाप्ति पर अंकुश लगाने और ऑप्शंस अनुबंधों का आकार बढ़ाने की बात कही गई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए 15 से 20 लाख रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया है।
डेरिवेटिव ट्रेडिंग की उच्च जोखिम-उच्च रिटर्न वाली दुनिया में युवाओं की ओर से घरेलू बचत को दांव पर लगाने की चिंता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एफएंडओ से जुड़े जोखिम करने से जुड़े कुछ प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
इसका न्यूनतम अनुबंध आकार बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने और साप्ताहिक विकल्प अनुबंधों को सीमित करने सहित सात कदमों का प्रस्ताव किया है। इस बात पर गौर करते हुए कि 92.5 लाख खुदरा व्यापारियों और प्रोपराइटरशिप फर्मों ने वित्तीय वर्ष 24 में ₹51,689 करोड़ का नुकसान उठाया उठाया, नियामक ने इन्वेस्टर प्रोटेक्शन और मार्केट स्थिरता बढ़ाने के लिए इंडेक्स डेरिवेटिव फ्रेमवर्क को मजबूत करने के उपायों से जुड़ा एक परामर्श पत्र जारी किया।
सेबी के परामर्श पत्र में ऑप्शंस के अनुबंध समाप्ति पर अंकुश लगाने और ऑप्शंस अनुबंधों का आकार बढ़ाने की बात कही गई है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए 15 से 20 लाख रुपये का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया है। छह महीने के बाद, इस सीमा को 30 लाख रुपये तक बढ़ाने की छूट देने की बात कही गई है। सेबी ने अपने ग्राहकों से अग्रिम आधार पर विकल्प प्रीमियम एकत्र करने के लिए एक्सचेंज और ब्रोकरेज के एकल बेंचमार्क इंडेक्स पर साप्ताहिक विकल्प अनुबंध प्रदान करने का भी प्रस्ताव दिया है। नियामक ने निकट अवधि की समाप्ति पर मार्जिन में वृद्धि का भी प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली: तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली आ रहा स्पाइसजेट का विमान बागडोगरा लौटा
पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान को मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान संख्या एसजी 8199 ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर एहतियातन लैंडिंग की। उस वक्त विमान में चालक दल के सदस्य और 160 यात्री सवार थे। सुरक्षा कारणों से सभी को उतार दिया गया। विमान को सुबह 8.10 बजे उड़ान भरनी थी और 10.15 बजे दिल्ली पहुंचना था।