फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'एफडीआई आकर्षित करने में महाराष्ट्र अव्वल स्थान पर', डिप्टी सीएम फडणवीस ने कही यह बात

Tue, 29 Aug 2023 10:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में अपनी सरकार के सत्ता संभालने के समय महाराष्ट्र को देश का नंबर एक राज्य बनाने के वादे को पूरा किया।
विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and cm eknath shinde - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य ने 36,634 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना द्वारा प्राप्त निवेश की राशि से अधिक है।

विज्ञापन


फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में अपनी सरकार के सत्ता संभालने के समय महाराष्ट्र को देश का नंबर एक राज्य बनाने के वादे को पूरा किया।  महाराष्ट्र जो वित्त वर्ष 2022-23 में 1,18,422 करोड़ रुपये के एफडीआई को आकर्षित करने में पहले स्थान पर था, वह वित्त वर्ष  2023-24 की पहली तिमाही में भी पहले स्थान पर है। डीपीआईआईटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 36,634 करोड़ रुपये का एफडीआई निवेश आया है।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का एफडीआई दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना में एफडीआई की संचयी राशि से अधिक है, जो क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें