aadhaar card app services: एमआधार एप
- फोटो : ट्विटर @UIDAI
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी है। नागरिकों के हित के लिए यूआईडीएआई समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारी देता रहता है। अब ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एमआधार एप (mAadhaar App) का नया वर्जन लॉन्च किया गया है।
आधार कार्ड से जुड़ी 35 से अधिक सुविधाओं का लाभ
आप इस एप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं और आधार कार्ड से जुड़ी 35 से अधिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसकी जानकारी यूआईडीएआई ने ट्वीट कर दी। यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि, 'सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए mAadhaar एप का नया वर्जन डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल किए गए किसी भी वर्जन को अनइंस्टॉल कर दें।'
एमआधार एप में नए और अपेडेटेड फीचर्स उपलब्ध हैं। इसमें तीन अहम सेक्शन हैं-
- आधार सर्विसेज डैशबोर्ड- आधार कार्ड होल्डर्स के लिए सभी आधार ऑनलाइन सेवाओं के लिए यह एकल विंडो है।
- माय आधार सेक्शन- आपके द्वारा एड किए गए आधार प्रोफाइल के लिए पर्सनलाइज्ड स्पेस
- इनरोलमेंट सेंटर सेक्शन- निकटतम इनरोलमेंट सेंटर को लोकेट करने के लिए।'
एप में मिलने वाली सेवाओं में निम्नलिखित सेवाएं प्रमुख हैं-
- एमआधार एप में आधार को डाउनलोड करना या रीप्रिंट आधार फैसिलिटी उपलब्ध है।
- इसके जरिए आधार कार्ड को लॉक भी किया जा सकता है।
- 'व्यू या शो आधार' फैसिलिटी से एमआधार एप को आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- बिना किसी दस्तावेजों के आधार में एड्रेस बदलना।
- ऑफलाइन मोड में आधार एसएमएस सर्विस उपलब्ध है।
- पेपरलेस ई-केवाईसी डाउनलोड या क्यूआर कोड शेयर करना।
- एमआधार एप के जरिए पांच परिवार जनों के आधार कार्ड मैनेज किए जा सकते हैं।