फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LinkedIn Report: 2023 में हर पांच में चार पेशेवर नई जॉब तलाश रहा, लिंक्डइन ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा

Wed, 18 Jan 2023 01:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LinkedIn Report: 2023 में जाॅब बदलने की इच्छा रखने वालों में 88% Zen Z कैटेगरी से आते हैं, उनकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है। ऐसा सोचने वालों में 45 से 54 वर्ष की आयु वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम लगभग 64 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
linkedin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और रोजगार की अनिश्चितताओं के बीच जॉब बदलने का मौका खोजने वाले पेशेवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लिंक्डइन ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अनुसार हर पांच से चार व्यक्ति यानी लगभग 80 प्रतिशत भारतीय प्राफेशनल्स 2023 में जॉब बदलने का सोच रहे हैं।

विज्ञापन


पेशेवरों के दृष्टिकोण में आए इस बदलाव का बहुत बड़ा कारण दिसंबर 2022 में वर्ष 2021 की तुलना में हायरिंग लेवल्स में आई 23 प्रतिशत की कमी है। 2023 में जाॅब बदलने की इच्छा रखने वालों में 88% Zen Z कैटेगरी से आते हैं, उनकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है। ऐसा सोचने वालों में 45 से 54 वर्ष की आयु वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम लगभग 64 प्रतिशत है। 

लिंक्डइन की रिपोर्ट के अनुसार पेशेवर लोग अपने हुनर पर निवेश कर सक्रिय रूप से बेहतर जॉब के मौके तलाश रहे हैं। जिन लोगों का सर्वे किया गया उनमें 78 प्रतिशत ने कहा कि अगर उन्हें अपना जॉब छोड़ना पड़ा तो वे दूसरे तरह के मौके विश्वास के साथ तलाशेंगे। 

लिंक्डइन के वर्कफोर्स कॉन्फिडेंस इन्डेक्स के अनुसार हर दो में से पांच व्यक्ति यानी लगभग 43 प्रतिशत पेशेवर खुद को आर्थिक मंदी के लिए तैयार मानते हैं और वे सक्रिय रूप से अनिश्चितताओं से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। 

लिंक्डइन की करियर एक्सपर्ट निराजिता बनर्जी के अनुसार प्रतिकूल आर्थिक परिदृश्य के बावजूद भारतीय कार्यबल को अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है वे मानते हैं कि भविष्य में वे बेहतर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें