फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Q1 Results: जून तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 10% बढ़कर 10461 करोड़ रुपये हुआ, आंकड़े जारी

Thu, 08 Aug 2024 07:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम - फोटो : Istock
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ जून 2024 को समाप्त तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की इस दिग्गज जीवन बीमा कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 9,544 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

विज्ञापन


शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 2,10,910 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,88,749 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान, पहले साल का प्रीमियम बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 6,811 करोड़ रुपये था। बीमा कंपनी ने रिनिवल प्रीमियम से 56,429 करोड़ रुपये कमाए, यह राशि एक साल पहले 53,638 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


जून तिमाही के दौरान निवेश से शुद्ध आय बढ़कर 96,183 करोड़ रुपये रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 90,309 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही में एलआईसी का सॉल्वेंसी मार्जिन बढ़कर 1.99 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1.89 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें