सरकार के पास भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास नए दस्तावेज दाखिल किए बिना 12 मई तक एलआईसी का आईपीओ लाने का समय है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि हम बाजार नियामक के पास पहले से दाखिल दस्तावेजों के आधार पर इस अवधि तक एलआईसी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला सकते हैं। सरकार 12 मई तक आईपीओ नहीं लाती है तो उसे दिसंबर तिमाही के नतीजे बताते हुए नए दस्तावेज जमा करने होंगे।
अधिकारी ने कहा कि हम जल्द ही कीमतों और अन्य विवरणों के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल करेंगे। इससे पहले हमारी नजर रूस-यूक्रेन युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार के उतार-चढ़ाव पर है। पिछले एक पखवाड़े में बाजार में उतार-चढ़ाव कम हुआ है। हम इसके और स्थिर होने का इंतजार करेंगे ताकि खुदरा निवेशकों को शेयर में निवेश करने का भरोसा मिले।