फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एसबीआई को पीछे कर देश की सबसे मूल्यवान पीएसयू बनी एलआईसी, मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

Wed, 17 Jan 2024 11:55 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LIC: एलआईसी ने मार्केट कैप के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एलआईसी अब देश की सबसे मूल्यवान पीयूएसयू बन गई है।
विज्ञापन
एलआईसी और एसबीआई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में बुधवार को सुबह के कारोबार में 2% से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे इस सरकारी बीमा कंपनी का मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 919.45 रुपये प्रति शेयर के भाव को छू गए।

विज्ञापन


एलआईसी ने मार्केट कैप के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एलआईसी अब देश की सबसे मूल्यवान पीयूएसयू बन गई है। बीएसई पर एसबीआई के शेयर 1% की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। इसका मार्केट कैप लगभग 5.62 लाख करोड़ रुपये था। नवंबर की शुरुआत से एलआईसी के शेयर की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें