फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: फॉक्सकॉन पर विवाहित महिलाओं को काम से रोकने का आरोप, श्रम मंत्रालय ने जवाब मांगा- भेदभाव क्यों?

Wed, 26 Jun 2024 11:48 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने फॉक्सकॉन इंडिया एप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को रोजगार नहीं देने के मामले में तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है। मंत्रायल ने कहा कि पुरुष और महिला कर्मचारियों से भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
फॉक्सकॉन - फोटो : ani/reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉक्सकॉन इंडिया एप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को काम ना करने देने पर केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय से जवाब मांगा है। श्रम मंत्रालय ने तमिलनाडु श्रम विभाग से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। श्रम मंत्रालय ने कहा, ‘समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 की धारा 5 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुरुष और महिला श्रमिकों की भर्ती करते समय कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।’

विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने और प्रशासन के लिए उपयुक्त प्राधिकारी है, इसलिए उससे रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय को भी भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु में फॉक्सकॉन इंडिया एप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को काम करने की अनुमति नहीं दिए जाने के मामले में गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें