फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elena Zhukova: दिग्गज मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक की पांचवीं पत्नी ऐलेन झुकोवा कौन, रूस से क्या है नाता?

Mon, 03 Jun 2024 12:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐलेना जुकोवा एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी हैं, जो मधुमेह अनुसंधान के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती हैं। इस क्षेत्र में उनके योगदानों में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में किए गए कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
रुपर्ट मर्डोक और ऐलेना झुकोवा। - फोटो : x.com/@WeipingQin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल फॉक्स एंड न्यूज कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल से सेवानिवृत्त हुए 93 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक लॉस एंजिलिस के बेल एयर स्थित अपने मोरागा वाइनयार्ड में एलेना झुकोवा के साथ पांचवीं बार शादी के बंधन में बंध गए। कौन हैं रुपर्ट मर्डोक की पांचवीं पत्नी एलेना झुकोवा? वे किस पेशे से जुड़ी हैं? उनका रूस से क्या संबंध है? वे पहली बार मर्डोक से कैसे मिलीं? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।

विज्ञापन


ऐलेना जुकोवा एक सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी हैं, जो मधुमेह अनुसंधान के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती हैं। इस क्षेत्र में उनके योगदानों में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में किए गए कार्य शामिल हैं।

मार्डोक की पांचवीं पत्नी का रूस से क्या संबंध है?
 रूपर्ट मर्डोक की पांचवीं पत्नी ऐलेना झुकोवा मूल रूप से मास्को की रहने वाली हैं। 67 वर्षीय झुकोवा सोवियत संघ के अंतिम वर्षों के दौरान 1991 में संयुक्त राज्य अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं।
विज्ञापन


मर्डोक से कैसे मिलीं झुकोवा?
झुकोवा को रूपर्ट मर्डोक से उनकी (मर्डोक) तीसरी पूर्व पत्नी वेंडी डेंग ने एक आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात कराई थी। वेंडी डेंग और मर्डोक ने अपनी शादी के 14 साल बाद 2013 में तलाक ले किया था।

पहले भी दो बार हो चुकी है झुकोवा की शादी 
ऐलेना जुकोवा पहले भी दो बार शादी कर चुकी हैं। उनकीशादी रूसी तेल कारोबारी और अरबपति अलेक्जेंडर झुकोव से भी हो चुकी है। उनकी एक बेटी है, 42 साल की दशा झुकोवा। झुकोवा अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को "सामान्य और मास्को के बुद्धिजीवियों" में से एक बताती हैं। यह उनकी जड़ों और मास्को के सांस्कृतिक और बौद्धिक परिवेश से उनके संबंध को उजागर करता है।

मर्डोक ने 2022 में अपनी चौथी पत्नी को दिया तलाक
रूपर्ट मर्डोक ने 2022 में अपनी चौथी पत्नी, सुपरमॉडल जेरी हॉल को तलाक दे दिया। उनकी पिछली पत्नियों में वेंडी डेंग, अन्ना मर्डोक मान और पेट्रीसिया बुकर शामिल हैं। उनके कुल छह बच्चे हैं। पिछले साल न्यूज कॉर्प में अपनी मुख्य भूमिका से सेवानिवृत्त होने के बाद मर्डोक ने अपने बेटे लाचलन को बागडोर सौंप दी थी। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद न्यूज कॉर्प का भविष्य स्थिर दिख रहा है। यह मर्डोक और उनके चार बड़े बच्चों के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा संचालित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें