फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए घातक किंडर जॉय?: ब्रिटेन में कंपनी ने वापस बुलाए अपने बैच, सैल्मनेला बैक्टीरिया मिलने का दावा

Mon, 04 Apr 2022 04:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चों के सबसे पसंदीदा किंडर सरप्राइज चॉकलेट एग और साल्मोनेला महमारी के बीच गहरा संबंध उजागर हुआ है और विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सेवन बच्चों को बीमार बना रहा है। इसे लेकर ब्रिटेन में खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने लोगों को कुछ किंडर सरप्राइज एग न खरीदने और न खाने की चेतावनी जारी की है।
 
विज्ञापन
किंडर सरप्राइज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों के सबसे पसंदीदा किंडर सरप्राइज चॉकलेट एग और साल्मोनेला महमारी के बीच गहरा संबंध उजागर हुआ है और विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सेवन बच्चों को बीमार बना रहा है। इसे लेकर ब्रिटेन में खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने लोगों को कुछ किंडर सरप्राइज एग न खरीदने और न खाने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद चॉकलेट मेकर फेरेरो ने इन उत्पादों के बैच को वापस बुला लिया है। 

विज्ञापन


यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों द्वारा पूरे ब्रिटेन में फेरेरो निर्मित उत्पाद और साल्मोनेला संक्रमण की दर्ज घटनाओं के बीच एक संबंध की खोज की गई। इसके बाद एजेंसी ने ईस्टर से ठीक पहले उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे 11 जुलाई 2022 से सात अक्तूबर 2022 के बीच एक्सपाइरी डेट वाले किंडर सरप्राइज उत्पादों को न बिल्कुल भी न खाएं। 

रिपोर्ट के अनुसार,  20 ग्राम के चॉकलेट एग उत्पाद तीन बैचों में अलग-अलग बेचे गए हैं। हालांकि,  वे सभी प्रभावित किंडर सरप्राइज उत्पाद उसी कारखाने में उत्पादित किए गए थे, जिसमें अन्य किंडर खाद्य उत्पादों को तैयार किया गया था। बहरहाल, जांच में किंडर सरप्राइज के अलावा अन्य सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा, इस मामले में तत्परता दिखाते हुए किंडर के मालिक फेरेरो ने तत्काल प्रभाव से लोकप्रिय उत्पाद को हटाने का सतर्क कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें