फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Fare: बीते दिनों हवाई किराये में क्यों हुई थी बढ़ोतरी? सिंधिया ने बताई वजह; बोले- अब 64% तक की आई गिरावट

Tue, 20 Jun 2023 06:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- नागर विमानन क्षेत्र में दो सीजन होते हैं एक हाई सीजन और दूसरा लो सीजन। हवाई यात्रा के मामले में पिकअप का सीजन था इस बीच, हमारी एक एयरलाइन का परिचालन बंद हो गया। इसलिए, इससे दबाव बढ़ गया और अतिरिक्त मांग होने के कारण कीमतें बढ़ीं।
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में हवाई किराए में वृद्धि पर बात की। उन्होंने कह, "दो कारणों से हवाई किराए में वृद्धि हुई थी। नागरिक उड्डयन एक सीजनल क्षेत्र है। नागर विमानन क्षेत्र में दो सीजन होते हैं एक हाई सीजन और दूसरा लो सीजन। हवाई यात्रा के मामले में पिकअप का सीजन था इस बीच, हमारी एक एयरलाइन का परिचालन बंद हो गया। इसलिए, इससे दबाव बढ़ गया और अतिरिक्त मांग होने के कारण कीमतें बढ़ी। हालांकि बीते पांच तारीख को बैठक के बाद चीजें सुधरीं। पिछले 10 दिनों में किराये में 16-64 प्रतिशत की कमी आई है।" 

विज्ञापन

इससे पहले  नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरबस के साथ 500 ए320 विमान खरीदने के इंडिगो के समझौते को भारत के लिए मील का पत्थर बताया है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि इस निवेश से भारत के भीतर रोजगार के अवसरों के संदर्भ में उपयोगी परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें