फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बंद तो नहीं होने वाला आपका Jio सिम?

Thu, 17 Nov 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस जियो
विज्ञापन
अभी आप रिलायंस Jio की 4जी सेवा का आराम से लुत्फ उठा रहे हैं और वो भी फ्री में, लेकिन ये मौज ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। Jio जल्द ही आपका सिम बंद कर सकती है। कंपनी ने इसकी शुरूआत भी कर दी है।
विज्ञापन


कुछ यूजर्स को इसके लिए जियो की ओर से एसएमएस भेजकर इंफोर्म भी किया जा रहा है। एसएमएस में कहा जा रहा है कि आपके सिम में सेवाएं रोकी जा रही हैं और आपको फिर से नया सिम लेना होगा। दरअसल  Jio ने वेलकम ऑफर के साथ फ्री सिम कार्ड दिए थे।

ग्राहकों से कहा गया था कि वह रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर आधार कार्ड देदें और फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करवाएं। इस वेरिफिकेशन में कई सारे यूजर फेल हुए हैं, तो कुछ वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल स्टोर गए ही नहीं। इसलिए Jio को ये कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करवाएं वेरिफिकेशन 

रिलायंस जियो - फोटो : ककक
हां, राहत भरी खबर जरूर आ रही है कि इस असुविधा से उन्हीं को गुजरना होगा जिनकी केवाईसी जानकारी कंपनी के डेटा बैंक से मिसमैच होती है। अगर आपके पास भी एसएमएस आए तो आप इस असुविधा से बच सकते हैं।

इसके लिए आपको रिलायंस डिजिटल और रिलायंस डिजिटल मिनी स्टोर जाकर अपना आधार कार्ड जमा करवाना होगा और फिंगर प्रिंट देना होगा। एक मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर पुष्टि का एसएमएस आएगा और आपका वेरिफिकेशन पूरा।

बस कुछ ही घंटों में आपका सिम एक्‍टिवेट हो जाएगा। ये जरूर ध्यान रखें की अगर आप ने आगामी तीन दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ नहीं लिया तो आपको नए सिम के साथ Jio वेलकम ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें