फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश: लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दबिश: लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का आरोप
विज्ञापन
लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आईटी छापे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के आरोपों के मामले में आयकर विभाग लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। कोलकाता सहित कंपनी से जुड़े परिसरों में कई शहरों में तलाशी चल रही है। सूत्रों के अनुसार छापे में शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय और आवास शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना गिरधारी लालजी टोडी ने साल 1957 में की थी। कंपनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अंतःवस्त्र (अंडरगार्मेंट्स) का निर्माण करती है।

पिछले साल शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों पर प्रतिबंध लगाया था इन लोगों मेंलक्स इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक अशोक टोडी के बेटे उदित टोडी का नाम भी शामिल था। उदित कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पद संभाल रहे थे। सेबी ने उक्त मामले में लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 2.94 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें