फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: रियल एस्टेट क्षेत्र के इस समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी, 650 करोड़ की काली कमाई उजागर

Fri, 10 Dec 2021 04:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Income Tax Raid On Real Estate Firm Of Surat: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि सूरत स्थित रियल एस्टेट निर्माण और वित्तपोषण में लगे समूह पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता लगाया है। समूह के सूरत और मुंबई में स्थित लगभग 40 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। 
विज्ञापन
आईटी रेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत स्थित एक रियल एस्टेट समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि रियल एस्टेट निर्माण और वित्तपोषण में लगे इस समूह पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता लगाया है। 

विज्ञापन


40 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान
सीबीडीटी की ओर से बताया गया कि बीते 3 दिसंबर को यह छापेमारी की गई। इसके तहत रियल एस्टेट समूह के सूरत और मुंबई में स्थित लगभग 40 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनसे लगभग 650 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन उजागर हुए हैं। सीबीडीटी ने दावा किया कि इन ठिकानों से मिले सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि फ्लैटों/भूमि की बिक्री पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी प्राप्त की गई है। इसके अलावा कई और लेन-देन का पता चला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें