रेलवे के काउंटर या फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक किए गए टिकट पर आप किसी अन्य को नहीं भेज सकते हैं। ऐसा आम लोगों की धारणा है। लेकिन यह धारणा पूरी तरह से गलत है। रेलवे के नियम है कि खून का रिश्ता होने वाला व्यक्ति आपके टिकट पर यात्रा कर सकता है।
इसमें पति, पत्नी और बच्चे शामिल हैं। हालांकि जहां से आपको ट्रेन पकड़नी है वहां के स्टेशन मास्टर को ट्रेन निकलने के 24 घंटे पहले सूचना देनी होती है। इस सूचना के बाद स्टेशन मास्टर आपके टिकट को ट्रांसफर कर देगा। अगर किसी स्टूडेंट के टिकट पर किसी और स्टूडेंट को कोई कॉलेज भेजना चाहता है तो उसे स्टेशन मास्टर को 48 घंटे पहले जानकरी देनी होगी।
नहीं हैं जेब में पैसे तो भी कराएं बुकिंग
आईआरसीटीसी भी अब क्रेडिट की सुविधा यात्रियों को देने लगी है। इस सुविधा के तहत अगर आप तत्काल का टिकट बुक करते हैं तो बाद में भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए 14 दिन का वक्त मिलता है। हालांकि इसके लिए 3.50 फीसदी ब्याज और जीएसटी देना होगा। अगर आप 14 दिन के बाद भी पैसा नहीं देते हैं तो फिर 36 फीसदी ब्याज और अकाउंट बंद हो जाएगा।