फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत हो रही बेअसर, पांच दिनों में 1.31 रुपये महंगा हो चुका है डीजल

Wed, 10 Oct 2018 11:15 AM IST
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क एवं कुछ राज्यों द्वारा वैट में कटौती तथा तेल कंपनियों द्वारा कीमत में छूट देने का फैसला बेअसर होने लगा है। इसकी वजह बीते शनिवार से ही दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होना है।  

विज्ञापन


बीते 6 अक्तूबर से ही दोनों ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। डीजल की कीमत पर गौर करें, तो पिछले चार दिनों में इसकी कीमत 1.16 रुपये बढ़ चुकी है, जबकि पेट्रोल की कीमत 76 पैसे बढ़ गए हैं। बीते शनिवार को डीजल 29 पैसे, जबकि पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ था।

रविवार को पेट्रोल जहां 14 पैसे महंगा हुआ, तो डीजल 24 पैसे। बीते सोमवार को पेट्रोल 21 पैसे, जबकि डीजल 20 पैसे महंगा हुआ है। मंगलवार को भी पेट्रोल प्रति लीटर 23 पैसे महंगा होकर 82.26 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 29 पैसे महंगा होकर 74.11 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

 
तेजी से महंगा हो रहा डीजल

दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती हुई है। एक तेल विपणन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिस हिसाब से डीजल महंगा हो रहा है, उसे देखता हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी सप्ताह रविवार तक यह पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगा। जहां तक यूपी एवं अन्य राज्यों की बात है, तो वहां भी अगले 22-23 अक्तूबर तक यह पूर्व स्तर पर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

रुपये में कमजोरी का ज्यादा असर

इस समय कच्चे तेल की कीमतों में दो से तीन डॉलर प्रति बैरल की नरमी आई है। बीते बृहस्पतिवार को ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था, जबकि मंगलवार को यह 83 डॉलर के आसपास था। लेकिन चिंता की बात यह है कि डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर हो रहा है। इस वजह से घरेलू बाजार में डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर असर पर पड़ रहा है।

चार अक्तूबर को घटाई गई थीं कीमतें

बीते चार अक्तूबर को जब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.45 रुपये पर पहुंच गई थी, तो केंद्र सरकार ने दोनों ईंधनों की कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती का फैसला किया था। इसी के साथ केंद्र ने राज्यों को भी वैट के मद में ढाई रुपये की कटौती का अनुरोध किया था।

इसके बाद भाजपा शासन वाले दर्जन भर से भी ज्यादा राज्यों ने ऐसा किया था। इसके बाद इन राज्यों में दोनों ईंधनों की कीमतें जहां पांच रुपये प्रति लीटर कम हो गई थीं, तो अन्य राज्यों में 2.5 रुपये प्रति लीटर। 

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों का तिथिवार ब्योरा 

तिथि                 पेट्रोल                     डीजल
  • 4 अक्तूबर         84.00                 75.45
  • 5 अक्तूबर        81.50                 72.95
  • 6 अक्तूबर        81.68                 73.24
  • 7 अक्तूबर        81.82                 73.53
  • 8 अक्तूबर        82.03                 73.82
  • 9 अक्तूबर        82.26                 74.11
                                           (कीमत रुपये में) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें