हसीजा के मुताबिक, इस पैकेज में प्रतिदिन 945 रुपये के हिसाब से शुल्क तय किया गया है, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) भी शामिल है। इसमें हर वक्त का खाना-पीना, चाय, रेलवे स्टेशन से मंदिरों या समुद्र तट तक आरामदायक बसों में भ्रमण, जरूरत पड़ने पर धर्मशाला या किसी डॉमेट्री में रात्रि विश्राम आदि का शुल्क भी शामिल है।
आईआरसीटी की तरफ से चलाई गई इस विशेष रेलगाड़ी में सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था होती है और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
भारत दर्शन योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, ताकि लोग सस्ते में देश का दर्शन कर सकें। जब यह योजना शुरू हुई थी, उस समय इसका दैनिक शुल्क 500 रुपये था। लेकिन कालांतर में महंगाई का असर इस पर भी पड़ा और अब इसका शुल्क 945 रुपये प्रतिदिन हो गया है।