फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी : रूस से 20 लाख टन तेल खरीदेगी, मध्यपूर्व देशों पर आयात निर्भरता घटाने की रणनीति

Wed, 08 Dec 2021 05:09 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

इंडियन ऑयल को अगले साल के अंत तक 20 लाख टन कच्चे तेल का निर्यात किया जाएगा। यह करार रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीन पुतिन की भारत यात्रा के दौरान पूरा किया गया।
विज्ञापन
Indian oil - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने रूस की तेल उत्पादक कंपनी रोजनेफ्ट से 20 लाख टन क्रूड खरीदने के लिए  करार किया है। इसकी आपूर्ति 2022 में की जाएगी। दरअसल, खाड़ी व मध्यपूर्व के देशों पर आयात निर्भरता घटाने के लिए सरकार ने अन्य तेल उत्पादकों से खरीद बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत अमेरिका और रूस जैसे उत्पादकों से अधिक मात्रा में आयात किया जाएगा।

विज्ञापन


रोजनेफ्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल को अगले साल के अंत तक 20 लाख टन कच्चे तेल का निर्यात किया जाएगा। यह करार रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीन पुतिन की भारत यात्रा के दौरान पूरा किया गया। रोजनेफ्ट के सीईओ इगोर सेचिन ने कहा, यह करार दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। इंडियन ऑयल ने रोजनेफ्ट की कई परियोजनाओं में निवेश भी किया है। 

रिलायंस-टेजिज में 15 हजार करोड़ के निवेश का करार
रिलायंस इंडस्ट्रीज और अबूधाबी केमिकल्स डेरिवेटिव कंपनी आरएससी लिमिटेड ने 15 हजार करोड़ के निवेश से संयुक्त उद्यम बनाने के लिए करार किया है। इसके जरिये रूवाइस में रासायनिक उत्पादन प्लांट लगाया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग एवं उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ सुल्तान अहमद अल जाबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मौजूदगी में करार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें