मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज संसद में पेश किया गया। वित्त मंत्री ने भाषण में कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज संसद में पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए तीन रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे। पीएम गति शक्ति के तहत इनकी पहचान की गई है, इसमें लागत कम होगी और साथ ही सामान की आवाजाही सुगम होगी। वित्त मंत्री ने भाषण में कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
रेलवे के सुधार पर हमारा ध्यान- निर्मला सीतारमण
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अधिक यातायात वाले गलियारोंं में भीड़ कम होने से यात्री ट्रेनों के परिचालन में जोर दिया जाएघा। जिससे यात्री सुरक्षा और यात्रा में भी रफ्तार बढ़ेगी। मालभाड़ा गलियारों के साथ-साथ तीन आर्थिक गलियारा कार्यक्रमों से जीडीपी के विकास में रफ्तार मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे रसद व्यवस्था संबंधी लागत में भी कमी होगी। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट के भाषण में कहा कि यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पीएम गति शक्ति योजना में काम बहुत तेजी से काम किया जाएगा। साथ ही माल-भाड़ा परियोजना को भी आधुनिक स्तर पर विकसित किया जाएगा।