फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infosys CEO: सलिल पारेख के वेतन में 88 फीसदी इजाफा, 42 करोड़ से बढ़कर यहां पहुंचा सालाना पैकेज

Thu, 26 May 2022 01:13 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी की ओर से वेतन वृद्धि को लेकर साझा की गई जानकारी में कहा गया कि इंफोसिस ने सलिल के नेतृत्व में जबरदस्त बढ़त हासिल की है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने सीईओ के तौर पर उनका कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ाया था और उसके तुरंत बाद उन्हें इतना सैलरी हाइक दिया गया है।  
विज्ञापन
सलिल पारेख का वेतन 88 फीसदी बढ़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस की ओर से बड़ी खबर आई है। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख के वेतन में जोरदार बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि छोटी-मोटी नहीं, बल्कि पूरे 88 फीसदी की हुई है। इसके बाद पारेख का वेतन 42 करोड़ रुपये सालाना से बढ़कर 79.75 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन


शानदार काम का मिला दाम
कंपनी की ओर से वेतन वृद्धि को लेकर साझा की गई जानकारी में कहा गया कि इंफोसिस ने सलिल के नेतृत्व में जबरदस्त बढ़त हासिल की है। कंपनी ने कहा कि पारेख के काम का दाम उन्हें दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने सीईओ के तौर पर उनका कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ाया था और उसके तुरंत बाद उन्हें इतना सैलरी हाइक दिया गया है। यहां बता दें कि पारेख को आईसी सेक्टर में 30 साल से ज्यादा अनुभव है।

2018 में इंफोसिस से जुड़े थे पारेख
पारेख ने जनवरी 2018 में इंफोसिस के प्रबंध निदेशक और सीईओ का पदभार ग्रहण किया था। इंफोसिस आने से पहले वह 25 साल तक कैपजेमिनी में कार्यारत थे। गौरतलब है कि सलिल पारेख ने वेतन वृद्धि के मामले में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन को भी पछाड़ दिया है। बीते दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार, गोपीनाथन को वित्त वर्ष 2022 में लगभग 26.6 फीसदी सैलरी हाइक दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें