फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: दो दिन में पांच फीसदी तक महंगे हुए गेहूं, चावल व दाल, त्योहारी मौसम में तेल और आटे के भी बढ़े दाम

Wed, 12 Oct 2022 06:01 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, नई दिल्ली।

सार

आंकड़ों के अनुसार, चावल का भाव नौ अक्तूबर को 37.65 रुपये किलो था जबकि मंगलवार को यह 38.06 रुपये पर पहुंच गया। गेहूं का भाव 30.09 से बढ़कर 30.97 रुपये जबकि आटा की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 36.26 रुपये किलो हो गई।
विज्ञापन
महंगाई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों में जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में जमकर उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, गेहूं, आटा, चावल, दाल के साथ-साथ तेल, आलू और प्याज के भाव भी पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, चावल का भाव नौ अक्तूबर को 37.65 रुपये किलो था जबकि मंगलवार को यह 38.06 रुपये पर पहुंच गया। गेहूं का भाव 30.09 से बढ़कर 30.97 रुपये जबकि आटा की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 36.26 रुपये किलो हो गई। आलू का भाव जहां 26.36 रुपये किलो से बढ़कर 28.20 रुपये हो गया, वहीं प्याज का भाव 24.31 रुपये किलो से बढ़कर 27.28 रुपये हो गया। टमाटर का भाव 43.14 से बढ़कर 45.97 रुपये किलो पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक, चना दाल की कीमत इसी दौरान 71.21 से बढ़कर 74 रुपये किलो हो गई जबकि अरहर दाल का भाव 110 से बढ़कर 112 रुपये किलो पहुंच गया। उड़द दाल का दाम इसी दौरान 106.53 रुपये से बढ़कर 108.77 रुपये किलो हो गया। मूंग दाल का भाव 101.54 रुपये किलो से बढ़कर 103.49 रुपये पर पहुंच गया है। मसूर दाल 94.17 से बढ़कर 95.76 रुपये जबकि चीनी का भाव 41.92 से बढ़कर 42.66 रुपये किलो पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


दो दिन में कितने बढ़े दाम
सामान  9 अक्तूबर 11 अक्तूबर
चीनी 41.92 42.66
मूंगफली तेल 185.62 189.00
वनस्पति तेल 145.00 147.69
सोया तेल 147.24 149.56
सूरजमुखी तेल 163.52 167.58
(आंकड़े रुपये किलो में)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें