जर्मनी की नंबर वन चिप निर्माता कंपनी इन्फाइनियन के सीईओ जोचेन हैनबेक ने 1400 कर्मचारियों के छंटनी का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अतिरिक्त 1,400 कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जाएगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व उम्मीदों से कम रहने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
इन्फाइनियन की वेबसाइट के अनुसार कंपनी वैश्विक स्तर पर लगभग 58,600 लोगों को रोजगार देती है। अप्रैल-जून तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व 3.702 बिलियन यूरो था। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह 9 प्रतिशत कम था। इसके अतिरिक्त, इन्फाइनियन का शुद्ध लाभ 403 मिलियन यूरो था, जो 447 मिलियन यूरो के निर्धारित अनुमान से कम था।
हैनबेक ने कहा, "हमारे लक्षित बाजारों में रिकवरी केवल धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। लंबे समय तक कमजोर आर्थिक गति के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में इन्वेंट्री का स्तर अंत मांग को ओवरले कर रहा है।"
वित्तीय परिणामों के बाद एक कॉल के दौरान सीईओ हैनबेक ने कहा कि कंपनी ने वैश्विक कार्यबल में 1,400 नौकरियों से कम करने और कम श्रम लागत वाले देशों में अतिरिक्त 1,400 पदों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई है।
केरल : पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त कारोबारी वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
केरल के कारोबारी और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सुंदर सी मेनन (63) को कथित वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मेनन को रविवार को राज्य पुलिस की जिला अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। स्थानीय अदालत से रिमांड मिलने के बाद व्यवसायी को यहां जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 2016 में नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले मेनन पर दो फर्मों के नाम पर लोगों से पैसा जमा कराने के संबंध में वित्तीय धोखाधड़ी के 18 मामले दर्ज हैं। इनमें से एक फर्म में वह एक निदेशक थे।
बढ़ते कर्ज के कारण दुनियाभर के बाजारों में गिरावट की आशंका: जिम रोजर्स
दुनियाभर के शेयर बाजारों में आगे बड़ी गिरावट आने वाली है। यह ऐसी गिरावट होगी, जो शायद कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसका कारण देशों के बीच तनाव और भारत सहित सभी प्रमुख देशों पर भारी-भरकम कर्ज है। दिग्गज अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने कहा, मैं बहुत ज्यादा नकदी लेकर बाजार की भारी गिरावट का इंतजार कर रहा हूं।