फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी इंडिगो, लाइफटाइम हाई पर पहुंचे शेयर

Wed, 10 Apr 2024 08:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indigo Airline: आंकड़ों के अनुसार डेल्टा एयर और रायन एयर होल्डिंग्स क्रमशः 30.4 अरब डॉलर और 26.5 अरब डॉलर एम-कैप के साथ फिलहाल इंडिगो से आगे हैं। बीएसई के आंकड़ों के हिसाब से इंडिगो का मार्केट कैप बुधवार को शेयरों में आए उछाल से लगभग 17.7 अरब डॉलर (1,46,936.30 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो अब बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, जो एयरलाइन का संचालन करती है  के शेयर बुधवार (10 अप्रैल) को इंट्रा-डे के दौरान लाइफटाइम हाई पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत का उछाल आया।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग के अनुसार, डेल्टा एयर और रायन एयर होल्डिंग्स क्रमशः 30.4 अरब डॉलर और 26.5 अरब डॉलर एम-कैप के साथ फिलहाल इंडिगो से आगे हैं। बीएसई के आंकड़ों के हिसाब से इंडिगो का मार्केट कैप बुधवार को शेयरों में आए उछाल से लगभग 17.7 अरब डॉलर (1,46,936.30 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो दिसंबर 2023 में यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई थी। 

कम लागत वाली बजट एयरलाइन इंडिगो का शेयर बुधवार को बीएसई पर 3689.95 रुपये के भाव पर खुला और 3,815.10 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार समाप्त होने के दौरान इंडिगो का शेयर 4.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,806.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, आज की तेजी के अलावा, इंडिगो के शेयरों में पिछले एक महीने में लगभग 22 प्रतिशत तक की तेजी आई, जिससे एयरलाइन का एम-कैप 1,46,936.30 करोड़ रुपये यानी लगभग 17.7 अरब डॉलर (10 अप्रैल तक) हो गया।

अस्वीकरण: अमर उजाला केवल सूचना के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शेयर बाजार से जुड़े समाचार प्रदान करता है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को किसी भी निवेश निर्णय लेने से पहले एक योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें