फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में यात्रा के लिए इंडिगो लाया ऑफर, 999 रुपये में कीजिए हवाई सफर

Wed, 31 Jul 2019 04:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
विज्ञापन

लो कॉस्ट हवाई कंपनी इंडिगो ने आगामी फेस्टिव सीजन और सर्दियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर निकाला है। हवाई यात्री घरेलू सेक्टर में 999 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं। वहीं विदेश में सफर करने के इच्छुक यात्री भी सस्ते में यात्रा कर सकते हैं। 

पांच दिन के शुरू की सेल

कंपनी ने पांच दिनों के लिए अपनी सेल शुरू की है, जो 31 जुलाई से लेकर के चार अगस्त तक चलेगी। यात्री बुक हुई सीट पर 15 अगस्त से लेकर के 28 मार्च 2020 तक यात्रा कर सकेंगे। 

नहीं बताई कितनी हैं सीटें

13वें साल में प्रवेश करने पर कंपनी ने यह ऑफर निकाला है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कितनी संख्या में यह सीटें उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन


15 दिन पहले करानी होगी बुकिंग

हालांकि लोगों को 15 दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके लिए लोग इंडिगो के किसी भी चैनल से बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से घरेलू यात्रा की टिकट बुक कराने पर और यस बैंक के क्रेडिट कार्ड से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग कराने पर कैशबैक भी मिलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें