फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo: महिला के सैंडविच में कीड़ा, दिल्ली से मुंबई जाने वाले विमान की घटना; वीडियो देख एयरलाइंस ने कही यह बात

Sat, 30 Dec 2023 09:33 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रही महिला यात्री को परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिलने की घटना सामने आई है। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान की इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। एयरलाइंस कंपनी ने भी घटना का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
इंडिगो विमान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो की महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सैंडविच में कीड़ा मिलने की शिकायत की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6107 में स्नैक्स खरीदने पर परोसे गए सैंडविच का जिक्र करते हुए महिला ने बताया कि शुक्रवार को सैंडविच में कीड़ा मिला। घटना के बाद एयरलाइंस ने माफी मांगी और कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यात्री के अनुभव और चिंता से कंपनी अवगत
महिला यात्री खुशबू गुप्ता ने फ्लाइट में खरीदी गई सैंडविच में कीड़े का वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या- 6ई 6107 में महिला यात्री के अनुभव और चिंता से कंपनी अवगत है। 

शिकायत के बाद भी दूसरे यात्रियों को बेचते रहे सैंडविच
गौरतलब है कि इंस्टाग्राम हैंडल (@little__curves) वीडियो में महिला यात्री ने एयरलाइंस की तरफ से परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केबिन क्रू को कीड़ा मिलने की सूचना दी गई। इसके बावजूद कर्मचारियों ने अन्य यात्रियों को सैंडविच बांटना जारी रखा।
विज्ञापन


अगर किसी को संक्रमण हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?
महिला यात्री खुशबू गुप्ता ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि कर्मचारियों को किस तरह का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे खाद्य पदार्थों के कारण अगर किसी को संक्रमण हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा? इंस्टा प्रोफाइल पर लिखे विवरण के मुताबिक महिला डाइटिशियन हैं। सेहत और सौंदर्य से जुड़े विषयों पर क्लिनिकल एडवाइजर खुशबू गर्भवती महिलाओं को सलाह भी देती हैं। वीडियो को 18 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। दर्जनों लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए हैं।

नीचे देखिए महिला यात्री की वीडियो-



वीडियो सामने आने पर एयरलाइंस ने कही यह बात
पूरे मामले पर शनिवार को प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, मामले की जांच के बाद हमारे दल ने संबंधित विशिष्ट सैंडविच की सेवा तुरंत बंद कर दी थी। मामले की अभी गहन जांच की जा रही है। इंडिगो की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, यात्रियों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर उचित सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। कंपनी अपने कैटरर के साथ मिलकर काम कर रही है। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए विमानन कंपनी ईमानदारी से माफी मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें