फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो और कोलगेट ने जारी किए अपने तिमाही नतीजे, इतना रहा मुनाफा और घाटा

Thu, 24 Oct 2019 08:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को देश की दो अलग-अलग कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों को जारी किया। इंडिगो और कोलगेट में घाटा और मुनाफा देखने को मिला। बात करते हैं सबसे पहले हवाई क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो की, जिसको दूसरी तिमाही में घाटा हुआ है। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइन का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन को 1062 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 651.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 31 फीसदी बढ़कर 8,105.2 करोड़ रुपये रही है जो पिछले साल की इसी तिमाही में 6,185.3 करोड़ रुपये रही थी।

कोलगेट को हुआ 24.3 फीसदी का मुनाफा

एफएमसीजी कंपनी कोलगेट को वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 24.3 फीसदी का मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा 244.1 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल की इसी तिमाही में 196.4 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 4.5 फीसदी बढ़कर 1,221.8 करोड़ रुपये रही है जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,169 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 330.5 करोड़ रुपये से घटकर 323.1 करोड़ रुपये और एबिटडा मार्जिन 28.3 फीसदी से घटकर 26.4 फीसदी रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें