फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो का फैसला: 31 जनवरी तक बदलाव शुल्क नहीं लेगी एयरलाइन, 20 फीसदी उड़ानें होंगी रद्द, ओमिक्रॉन का असर

Mon, 10 Jan 2022 04:41 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो ने रविवार को कहा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उसने अपनी 20 फीसदी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है और वह ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए 31 मार्च तक यात्रा की तारीखों में बदलाव के लिए कोई फीस नहीं वसूलेगी। यात्रा की तिथियों में किसी तरह के परिवर्तन के लिए यात्रियों को अतिरिक्त फीस अदा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने एलान किया है कि वह इस महीने के अंत तक टिकट बुकिंग में बदलाव करने पर लिया जाने वाला शुल्क नहीं लेगी। कंपनी ने इस संबंध में रविवार को एक बयान में बताया था कि यह फैसला कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से आ रहे व्यवधानों को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन

कंपनी ने कहा, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते इंडिगो के ग्राहक बड़ी संख्या में अपनी यात्रा योजना बदल रहे हैं। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए इंडियो बदलाव शुल्क को माफ कर रही है और 31 मार्च 2022 कर की उड़ानों के लिए 31 जनवरी तक की जाने वाली सभी नई और मौजूदा बुकिंग के लिए मुफ्त बदलाव की सुविधा दे रही है।

लगभग 20 फीसदी उड़ानों को रद्द भी करेगी इंडिगो
इसके साथ ही मांग घटने के साथ किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन ने कहा है कि वह कुछ उड़ानों को सेवाओं से हटाएगी। बयान में कहा गया कि हमारा अनुमान है कि वर्तमान में संचालित हो रहीं करीब 20 फीसदी उड़ानों को रद्द किया जाएगा। जहां तक संभव होगा उड़ानों को रवाना होने के समय से कम से कम 72 घंटे पहले रद्द किया जाएगा। 

रद्द होने वाली उड़ानों के यात्रियों को मिलेंगे ये विकल्प
इंडिगो ने कहा कि रद्द होने वाली उड़ानों के यात्री को अगली उड़ान से सफर कर सकेंगे। इसके अलावा यात्री कंपनी की वेबसाइट पर प्लान बी का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा में परिवर्तन भी करने का विकल्प मिलेगा। काम के बढ़ते दबाव की वजह से कंपनी ने यात्रियों से ऐसे मामलों में कॉल के बजाय डिजिटल माध्यम से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते आई है घरेलू मांग में कमी
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच घरेलू उड़ानों की मांग में कमी देखी गई है। इसी के चलते इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार चार जनवरी को दो महीने से अधिक समय के बाद पहली बार घरेलू यात्री ट्रैफिक तीन लाख से कम पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें