फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economy News: 2022 में भारत की जीडीपी 9.1 फीसदी रहेगी, गोल्डमैन सैश ने जताया अनुमान

Tue, 23 Nov 2021 05:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Goldman Sachs India GDP Estimate: वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज गोल्डमैन सैश ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 9.1 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है। 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7 फीसदी की तेज गिरावट आई थी। 
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज गोल्डमैन सैश ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 9.1 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7 फीसदी की तेज गिरावट आई थी। अब भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जारी की गई अपनी रिपोर्ट में गोल्डमैन सैश ने 2021 में अर्थव्यवस्था के 8 फीसदी और 2022 में 9.1 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान किया है। 

विज्ञापन


ब्रोकरेज कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वे सरकारी कैपिटल के खर्च को जारी रहने की उम्मीद करते हैं। हालांकि, प्राइवेट कॉरपोरेट कैपेक्स में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। इसमें कहा गया वित्त वर्ष 2022 में खपत और निवेश ग्रोथ के प्रमुख कारण होंगे। रिपोर्ट में कहा कि वे उम्मीद है 2022 में खपत ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उसकी वजह को बताते हुए उसने कहा कि वायरस संक्रमण की स्थिति में सुधार और टीकाकरण पर पर्याप्त प्रगति के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह खुल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें