फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway E-Auction: रेलवे ने तीन महीनों में ई-ऑक्शन से 844 करोड़ रुपये की कमाई, जून में आई थी स्कीम

Tue, 06 Sep 2022 12:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway E-Auction: बीते जून महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाणिज्यिक आय और गैर-किराया राजस्व अनुबंधों से होने वाली आय को ऑनलाइन (ई-ऑक्शन से) करने का फैसला लिया था। बीते तीन महीनों के दौरान भारतीय रेलवे ने इस ई-ऑक्शन के माध्यम से 844 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
Indian Railway E-Auction - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने पिछले तीन महीनों के दौरान ई-ऑक्शन की प्रक्रिया से 844 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि बीते जून महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाणिज्यिक आय और गैर-किराया राजस्व अनुबंधों से होने वाली आय को ऑनलाइन (ई-ऑक्शन से) करने का फैसला लिया था। इन आयों में विज्ञापनों से होने वाली, पार्किंग स्थल, पार्सल स्थान पट्टे पर देने और भुगतान लेने और सार्वजनिक शौचालयों से होने वाली आय शामिल है।

विज्ञापन


रेलवे में इन चीजों के लिए बीडिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब आवेदकों के लिए ई-नालामी के दौरान पंजीकरण और भागीदारी से जुड़ा कोई भौगोलिक प्रतिबंध नहीं रह गया है। रेल मंत्री ने बीते जून महीने में ई-ऑक्शन का एलान करते हुए पात्रता मानदंडों में भी ढील देने की घोषणा की थी। बोली प्रक्रिया ऑनलाइन होने के साथ, बोली दाताओं और आवेदकों पर पंजीकरण और भारतीय रेलवे में किसी भी ई-नीलामी में भागीदारी के लिए कोई भौगोलिक प्रतिबंध नहीं रहा है। साथ ही, रेलवे मंत्रालय ने पात्रता मानदंड में ढील दी है। 

रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक ई-नीलामी पोर्टल ने रेलवे की कमाई में वृद्धि की है और संपत्ति के सही मूल्य की प्राप्ति में मदद की है। वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए ई-नीलामी पोर्टल के लॉन्च होने के बाद से 68 डिवीजनों ने ई-नीलामी आयोजित की और 1,200 अनुबंध प्रदान किए गए हैं, जिसमें 8,500 संपत्तियां शामिल हैं। प्रदान किए गए अनुबंधों का कुल मूल्य 844 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें