फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 100 दिन के भीतर शुरू होगा 5जी का ट्रायल

Mon, 03 Jun 2019 06:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पद संभालने के साथ ही दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताईं योजनाएं
  • 4.9 लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है स्पेक्ट्रम नीलामी से
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पद ग्रहण करने के बाद कहा कि हमारा पहला लक्ष्य 100 दिन के भीतर देश में 5जी का ट्रायल शुरू करना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस साल 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने को प्रतिबद्ध है। साथ ही कई रेडियो फ्रीक्वेंसी की भी नीलामी की जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों और सरकारी दूरसंचार कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। प्रसाद ने कहा कि भारतीय दूरसंचार क्षेत्र अभी दबाव का सामना कर रहा है और इसे जल्द ही मुनाफे की स्थिति में लाना हमारी प्राथमिकताओं में है।

अभी हमारे पास नीलामी के लिए पर्याप्त स्पेक्ट्रम है और यह सरकार के राजस्व में इजाफे के अलावा इस क्षेत्र को भी मजबूती देने का काम करेगा। ट्राई ने भी 5जी समेत करीब 8,644 मेगाहर्ट्ज टेलीकॉम फ्रीक्वेंसी की नीलामी की सिफारिश भेजी है। इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इसके अलावा देशभर में 5 लाख वाईफाई हॉटस्पॉट बनाने की योजना पर भी तेजी से काम किया जाएगा। 

सरकारी कंपनियों को नसीहत

केंद्रीय मंत्री बीएसएनएल और एमटीएनएल जैसी सरकारी दूरसंचार कंपनियों नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने संचालन में सुधार करते हुए पेशेवर रुख अपनाना चाहिए। संकट में फंसी दोनों कंपनियों के पुनरुद्धार के लिए हरसंभव कदम उठाने का भरोसा देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनका बेहतर स्थिति में होना देशहित में है।

विज्ञापन


हम इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन इन कंपनियों को भी पेशेवर अंदाज में काम करना होगा। अगर हम उन्हें उबारने में मदद करते हैं, तो उन्हें भी अपना रवैया बदलना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें