फैबलेस चिप बनाने वाली कंपनी थर्ड आईटेक की सीईओ वृंदा कपूर ने कहा, दशकों से वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत में बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किए हैं। इस कारण बनी इस अद्वितीय बढ़त ने देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षमता में, खासकर रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में चीन के प्रभुत्व को चुनौती देने की स्थिति में रखा है। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में 2030 तक चीन की हिस्सेदारी 65 फीसदी रहने की संभावना है।
भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। कुशल कार्यबल के साथ भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है। खास बात है कि दुनिया की कुल सेमीकंडक्टर डिजाइन प्रतिभा का 20 फीसदी तीन भारतीय शहरों बंगलूरू, हैदराबाद और पुणे में स्थित है। क्वालकॉम का 5जी चिप 100 फीसदी भारत में डिजाइन किया गया था।
विज्ञापन
फैबलेस चिप बनाने वाली कंपनी थर्ड आईटेक की सीईओ वृंदा कपूर ने कहा, दशकों से वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत में बड़े अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किए हैं। इस कारण बनी इस अद्वितीय बढ़त ने देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षमता में, खासकर रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में चीन के प्रभुत्व को चुनौती देने की स्थिति में रखा है। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में 2030 तक चीन की हिस्सेदारी 65 फीसदी रहने की संभावना है।
उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में कपूर ने कहा, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति शृंखलाओं में चीन के तेजी से विस्तार (2004 से 600 फीसदी वृद्धि) के बावजूद भारत के कुशल इंजीनियरों और डिजाइनरों का विशाल पूल महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी बढ़त रखता है। हालांकि, भारत को इस प्रतिभा का पूरी तरह से लाभ तभी मिलेगा, जब भारतीय उत्पाद कंपनियां उभरेंगी और घरेलू पूंजी से मजबूत समर्थन प्राप्त होगा।
एआई बदलाव लाने में सक्षम, तैयार रहें उद्योग: वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा, आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक वास्तविकता है और यह लंबे समय तक बनी रहने वाली है। एआई से समाज और विभिन्न उद्योगों में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने में सक्षम है। हर उद्योग को इन बदलावों के लिए तैयार रहने और उनके अनुकूल होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, अतीत में जिस तरह इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक्स ने समाज की दिशा को बदला है, कुछ उसी तरह एआई भी बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा।