फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक नवाचार सूचकांक: भारत दो पायदान और चढ़ा, तेजी से बढ़ रही रैकिंग

Tue, 21 Sep 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान एवं तकनीक विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और अंतरिक्ष विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय नवाचार माहौल को काफी बेहतर बना दिया है।
विज्ञापन
innovation - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार कर रहा है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से सोमवार को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने दो पायदान की छलांग लगाई। 2021 में भारत 46वें स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


संगठन के मुताबिक, भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2021 में यह 46वें पायदान पर पहुंच गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी व निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है।

रिपोर्ट से सरकारों को मिलेगी मदद
संगठन का दावा है कि इस रिपोर्ट से दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां नवाचार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है। जीआईआई की रिपोर्ट को सरकारें अपनी नीतियों को सुधारने का जरिया मानती हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें