फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: भारत नौकरियां देने के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर; उत्तर भारत में सर्वाधिक 36 फीसदी नियुक्ति

Wed, 12 Jun 2024 05:38 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो

सार

मैनपावरग्रुप के भारत-पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, वैश्विक मंदी का असर भारत के आईटी क्षेत्र पर काफी समय से पड़ रहा है। हालांकि, रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। आवासीय क्षेत्र में 1.1 अरब डॉलर का पूंजी प्रवाह हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही में नौकरियां देने के परिदृश्य के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर है। देश की 30 फीसदी कंपनियां अगले तीन महीने में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा सकती हैं। मैनपावरग्रुप की वैश्विक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जुलाई-सिंतबर अवधि में नौकरी देने के वैश्विक औसत से आठ अंक ऊपर है। कोस्टारिका भर्तियों के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर है।

विज्ञापन


यहां 35 फीसदी कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा सकती हैं। स्विट्जरलैंड 34 फीसदी के साथ दूसरे, ग्वाटेमाला 32 फीसदी के साथ तीसरे, मेक्सिको 32 फीसदी के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 31 फीसदी के साथ पांचवें स्थान पर है। यह सर्वे 42 देशों की 3,150 कंपनियों से भर्तियों की मिली जानकारी पर आधारित है।

आईटी क्षेत्र पर मंदी का असर
मैनपावरग्रुप के भारत-पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, वैश्विक मंदी का असर भारत के आईटी क्षेत्र पर काफी समय से पड़ रहा है। हालांकि, रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। आवासीय क्षेत्र में 1.1 अरब डॉलर का पूंजी प्रवाह हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में सर्वाधिक 36 फीसदी नियुक्ति
सर्वे के मुताबिक, उत्तर भारत में नियुक्ति की संभावना सबसे अधिक 36 फीसदी है। पश्चिम भारत में 31 फीसदी, दक्षिण में 30 फीसदी और पूर्व में 21 फीसदी कंपनियों ने भर्ती करने की इच्छा जताई है। आम धारणा के विपरीत करीब 68 फीसदी कंपनियां अगले दो साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग को अपनाने के कारण कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही हैं। इसका नेतृत्व संचार सेवा क्षेत्र, वित्तीय, रियल एस्टेट, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें