फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Economy: दुनिया पर मंदी का खतरा पर भारत आगे बढ़ रहा, प्रमुख अर्थशास्त्री ने महंगाई पर कही ये बात

Sat, 03 Sep 2022 02:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Economy: अर्थशास्त्री डॉ. चरण सिंह ने कहा है कि जहां पूरी दुनिया पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है भारत सात प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में महंगाई दर 10 प्रतिशत है। अमेरिका में यह नौ प्रतिशत है। भारत में महंगाई दर महज छह से सात प्रतिशत है जो कि सामान्य है।
विज्ञापन
डॉ. चरण सिंह, अर्थशास्त्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। देश के लोगों में इस बात को लेकर खासा उत्साह है। इस उपलब्धि पर देश के प्रमुख अर्थशास्त्री डॉ. चरण सिंह ने कहा है कि 2022 में हम जीडीपी के मामले में ब्रिटेन से आगे निकल गए हैं। वर्ष 2027 तक हम आर्थिक प्रदर्शन के मायने में ब्रिटेन से कहीं आगे होंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ब्रिटेन की इकोनॉमी सिकुड़ रही है।

विज्ञापन


अर्थशास्त्री डॉ. चरण सिंह ने कहा है कि जहां पूरी दुनिया पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है भारत सात प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में महंगाई दर 10 प्रतिशत है। अमेरिका में यह नौ प्रतिशत है। भारत में महंगाई दर महज छह से सात प्रतिशत है जो कि सामान्य है। अर्थशास्त्री डॉ. चरण सिंह ने कहा है कि भारत का ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना दिवाली से पहले लोगों के लिए एक तोहफे की तरह है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें