फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: बेहतर स्थिति में पहुंची भारत की जीडीपी, 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर महंगाई

Fri, 13 Oct 2023 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में शहरी महंगाई अगस्त के 6.59 फीसदी से घटकर 4.65 फीसदी रह गई। ग्रामीण इलाकों में यह 7.02 फीसदी से कम होकर 5.33 फीसदी रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई व औद्योगिक उत्पादन दोनों मोर्चे पर घरेलू अर्थव्यवस्था अनुमान से बेहतर स्थिति में है। सितंबर में खुदरा महंगाई दर में उम्मीद से ज्यादा कमी आई है, जबकि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) भी अगस्त में 10.3 फीसदी बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अर्थशास्त्रियों ने एक सर्वे में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई 5.50 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, जबकि आईआईपी में 9.5 फीसदी वृद्धि की उम्मीद जताई गई थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में शहरी महंगाई अगस्त के 6.59 फीसदी से घटकर 4.65 फीसदी रह गई। ग्रामीण इलाकों में यह 7.02 फीसदी से कम होकर 5.33 फीसदी रही। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में मासिक आधार पर बड़ी गिरावट आई। पेय पदार्थों, ईंधन व बिजली के दाम भी घटे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य महंगाई (सीपीआई महंगाई से खाद्य, ईंधन-बिजली और वाहनों के लिए पेट्रोल व डीजल को छोड़कर) घटकर 4.7 फीसदी रही, जो फरवरी, 2020 के बाद सबसे कम है। 

पांच राज्यों में सबसे कम महंगाई

  1. राज्य- दर
  2. छत्तीसगढ़- 1.98%
  3. दिल्ली- 2.24%
  4. जम्मू-कश्मीर- 3.46%
  5. प. बंगाल- 3.66%
  6. मध्य प्रदेश- 3.67%
  7. हरियाणा- 6.49 फीसदी
  8. उत्तराखंड- 5.56 फीसदी
  9. पंजाब- 5.48 फीसदी
  10. यूपी- 5.45 फीसदी
  11. हिमाचल- 5.12 फीसदी

नरमी के बावजूद ऊंची बनी हुई हैं कीमतें

विज्ञापन

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, नरमी के बाद भी खुदरा महंगाई ऊंची बनी हुई है। असामान्य बारिश, बुवाई में देरी व जलाशयों में कम पानी अच्छा संकेत नहीं है। 

इन वस्तुओं की कीमतें घटीं

  1. उत्पाद- अगस्त- सितंबर
  2. सब्जी- 26.14%- 3.39%
  3. अनाज- 11.85%- 10.95%
  4. दूध- 7.73%- 6.89%
  5. मसाले- 23.19%- 23.06%
  6. तैयार खाना- 5.31%- 4.96%
  7. कपड़ा- 5.24%- 4.64%
  8. फुटवियर- 4.86%- 4.07%
  9. हाउसिंग- 4.38%- 3.95%
  10. ईंधन- बिजली 4.31%- -0.11%
  11. स्वास्थ्य- 6.22%- 5.91%

इन उत्पादों ने बिगाड़ा बजट

  1. वस्तुएं- अगस्त- सितंबर
  2. फल- 4.05%- 7.30%
  3. दाल- 13.04%- 16.38%
  4. चीनी- 3.08%- 4.52%
  5. मांस- मछली 3.68%- 4.11%
  6. अंडा- 4.31%- 6.42%
  7. तेल-वसा- -15.28%- -14.04%
  8. पर्सनल केयर- 8.12%- 8.54%

विनिर्माण क्षेत्र के दम पर औद्योगिक उत्पादन बढ़ा
विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन अगस्त, 2023 में 14 माह के उच्च स्तर 10.3 फीसदी पर पहुंच गया। इससे पहले जून, 2022 में यह सर्वाधिक 12.6 फीसदी बढ़ा था। औद्योगिक उत्पादन में अगस्त, 2022 में 0.7 फीसदी गिरावट आई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में अगस्त में 9.3 फीसदी वृद्धि हुई। अगस्त, 2022 में इसमें 0.5 फीसदी गिरावट थी। खनन उत्पादन 12.3 फीसदी बढ़ा, जिसमें पिछले साल अगस्त में 3.9 फीसदी की गिरावट आई थी। बिजली उत्पादन 15.3 फीसदी बढ़ गया। बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं के मामले में अगस्त में 14.9 फीसदी की वृद्धि रही। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान आईआईपी में 6.1 फीसदी बढ़ोतरी रही, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 7.7 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें