फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Data: विदेशी मुद्रा भंडार 15 माह के शीर्ष पर, 12.7 अरब डॉलर की वृद्धि; कोयला उत्पादन में 8.55% बढ़ोतरी

Sat, 22 Jul 2023 05:45 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई

सार

आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14 जुलाई वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में अहम हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियां 11.198 अरब डॉलर बढ़कर 540.116 अरब डॉलर पहुंच गई।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जुलाई, 2023 को समाप्त सप्ताह में 12.743 अरब डॉलर बढ़कर करीब 15 महीने के उच्च स्तर 609.022 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर पहुंच गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्तूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, वैश्विक घटनाओं के कारण बने दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई।

विज्ञापन


आरबीआई के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, 14 जुलाई वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में अहम हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियां 11.198 अरब डॉलर बढ़कर 540.116 अरब डॉलर पहुंच गई। सोने का भंडार 1.137 अरब की वृद्धि के साथ 45.197 अरब डॉलर पहुंच गया। आईएमएफ के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 15.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.17 अरब डॉलर पहुंच गया।

कृषि-ग्रामीण श्रमिकों के लिए महंगाई बढ़ी
कृषि कामगारों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई जून, 2023 में मामूली बढ़कर क्रमश: 6.31 फीसदी एवं 6.16 फीसदी पहुंच गई। मई में यह क्रमश:  5.99 फीसदी और 5.84 फीसदी रही थी। वहीं, खाद्य महंगाई बढ़कर 7.03 फीसदी तक पहुंच गई।
विज्ञापन


कोयला उत्पादन में 8.55 फीसदी बढ़ोतरी
देश में कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.55 फीसदी बढ़कर 22.34 करोड़ टन पहुंच गया। कोयला मंत्रालय के अनुसार, 2022-23 की समान अवधि देश में कुल 20.58 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ था।

3,000 करोड़ के एनपीए खाते बेचेगा यूनियन बैंक
यूनियन बैंक 3,000 करोड़ रुपये के मूल्य के आठ एनपीए खाते बैड बैंक यानी नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को बेचेगा। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 2.88 फीसदी घटकर 7.34 फीसदी पर आ गया। रुपये में यह 60,104 करोड़ रहा।

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना 30 जून, 2024 तक बढ़ी
सरकार ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाकर 30, जून, 2024 तक कर दी है। इससे पहले 2020 और 2021 में भी इसकी अवधि बढ़ाई गई थी। इसके तहत, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के लाभार्थियों को सुविधा मिलती है, जो कोरोना के कारण बेरोजगार हो गए हैं। इसे 2018 में शुरू किया गया था। इसमें बीमित व्यक्ति को 90 दिन तक के लिए नकदी मुआवजा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें