फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FICCI: 'अवैध कारोबार, संगठित अपराध, आतंक के नेटवर्क को ध्वस्त करने की जरूरत', बोले- अनुराग ठाकुर

Fri, 29 Sep 2023 10:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FICCI: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अवैध कारोबार में बढ़ोतरी वैश्वीकरण का एक परेशान करने वाला नतीजा है जो 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भारत की प्रगति पर असर डालता है।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अवैध कारोबार, संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध को वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि को कमजोर करने की कोशिश करने वाले नेटवर्क को खत्म करने की जरूरत है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर फिक्की के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा कि अवैध कारोबार और नकली सामानों की जटिल समस्या वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में अपनी क्षमता हासिल करने की दिशा में देश की राह में बाधा बन रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अवैध कारोबार में बढ़ोतरी वैश्वीकरण का एक परेशान करने वाला नतीजा है जो 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भारत की प्रगति पर असर डालता है। अवैध व्यापार चाहे वह तस्करी, जालसाजी या कर चोरी जैसी गतिविधियों के माध्यम से किया जाता हो, काफी सामाजिक-आर्थिक नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल हमारी प्रगति में बाधा डालता है, बल्कि खर्चों को भी बढ़ाता है, जिससे ये महत्वपूर्ण लक्ष्य हमारी पहुंच से और भी दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा और समृद्धि को कमजोर करने वाले नेटवर्कों को नष्ट करने के लिए मिलकर काम करना होगा। अवैध व्यापार के खिलाफ लड़ाई सिर्फ आर्थिक लड़ाई नहीं है, यह शांति, स्थिरता और हमारे विश्व के भविष्य की लड़ाई है।

अवैध कारोबार और नकली सामान भारत के वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की राह में बाधा : जस्टिस विश्वनाथन

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा कि अवैध कारोबार और नकली सामानों की जटिल समस्या वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में अपनी क्षमता हासिल करने की दिशा में देश की राह में बाधा बन रही है। फिक्की के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हम इस मसले के प्रति संवेदनशील होंगे और ध्यान देंगे, देश के लिए उतना ही बेहतर होगा। कहा कि अवैध कारोबार एक जटिल समस्या बन गई है जो अप्रत्यक्ष रूप से आतंक-वित्तपोषण और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि जालसाजी और तस्करी आकर्षक व्यवसाय बन गया है। प्रौद्योगिकी के एकीकरण और तैनाती के साथ दोनों अवैध गतिविधियों की तरीकों में भी बदलाव आया है। सबूत बताते हैं कि आपराधिक नेटवर्क नकली सामान ले जाने के लिए उसी तरह के रास्तों और कार्यप्रणाली का इस्तेमाल करते हैं जैसे वे दवाओं, आग्नेयास्त्रों और लोगों की तस्करी के लिए करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें