फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मिले 10 से अधिक पुराने नोट, तो लगेगा जुर्माना

Sat, 04 Feb 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के तीन महीने बीत जाने के बाद सरकार अब घर में रखे पुराने 1000 और 500 रुपये के नोटों पर नकेल कसने जा रही है। आने वाले वक्त में अगर किसी के पास भी 10 से ज्यादा पुराने नोट मिले तो उस व्यक्ति पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन


सरकार ने इस संबंध में एक विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे मनी बिल के रुप में पेश किया है। 

विपक्ष ने किया विधेयक का विरोध 

शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए गए इस विधेयक के बाद विपक्ष ने काफी हंगामा किया। विपक्ष का सरकार पर आरोप था कि विधेयक अवैध है, क्योंकि सरकार ने नोटबंदी को भी बिना किसी के अधिसूचना के लागू कर दिया था।

वित्त मंत्री अरुण जेटली और तृणमूल कांग्रेस के नेता ने इस मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर हमला बोला। रॉय ने कहा, ‘यह विधेयक वास्तविक रूप से अवैध है, क्योंकि प्रधानमंत्री का नोटबंदी पर मूलभूत बयान बिना किसी अधिसूचना के अवैध रूप से 8 नवंबर को आया था। इसे लेकर संसद को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यसभा में सरकार को होगी मुश्किल 

विधेयक लोकसभा में तो आसानी से पास हो जाएगा। लेकिन राज्यसभा में इसके पास होने में काफी मुश्किल आएगी। लोकसभा में सरकार के पास बहुमत है, इसलिए विधेयक पारित कराने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां यह कोशिश करेंगी कि विधेयक बजट सत्र के पहले हिस्से में पारित नहीं हो सके। 

ऐसे में इसे राज्यसभा की मंजूरी जरूरी नहीं है। पर विपक्षी पार्टियां विनिर्दिष्ट बैंक नोट विधेयक-2017 में संशोधन पेश कर सकती है। राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है।

ऐसे में राज्यसभा विधेयक में कोई संशोधन पारित करती है, तो सरकार को विधेयक पर संशोधित रुप में एक बार फिर लोकसभा की मुहर लगवानी जरुरी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें