AIS Mobile App Information: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एप का उद्देश्य करदाताओं को एआईएस और टीआईएस के बारे में जानकारी देना है। यह करदाताओं को विभिन्न स्त्रोतों से से उपलब्ध जानकारी उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध कराएगा।
आयकर विभाग ने एआईएस एप लॉन्च कर करदाताओं को एक नई राहत दी है। इस एप का इस्तेमाल कर टैक्सपेयर्स अपने टीडीएस (Tax deduction at source) व टीसीएस (Tax collection at source) की विवरणी समेत ब्याज, लाभांश और शेयर सौदों से जुड़ी सारी जानकारी अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे। साथ ही उन्हें विभाग की सेवाओं पर अपनी राय देने का भी विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
करदाता इस मोबाइल एप के जरिए वार्षिक सूचना विवरण (AIS) और करदाता सूचना ब्यौरा (TIS) की जानकारी ले सकेंगे। ये सेवाएं आयकर विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराईं जाएंगी। करदाता मोबाइल एप 'AIS for Taxpayers' को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से इंस्टॉल कर सकेंगे।
विज्ञापन
पैन नंबर डालकर करदाता कर सकेंगे अपना रजिस्ट्रेशन
इस एप को इंस्टॉल करने के बाद करदाताओं को इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उन्हें अपना पैन नंबर उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसकी प्रविष्टि कर वे अपने अकाउंट को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के बाद करदाताता एप पर अपनी गोपनियता सुनिश्चित करने के लिए चार डिजिट का पिन नंबर सेट कर सकेंगे।
सीबीडीटी ने बयान जारी कर एप के बारे में दी जानकारी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एप का उद्देश्य करदाताओं को एआईएस और टीआईएस के बारे में जानकारी देना है। यह करदाताओं को विभिन्न स्त्रोतों से से उपलब्ध जानकारी उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध कराएगा। आयकर विभाग ने कहा है कि एआईएस एप को लॉन्च करने का उद्देश्य विभाग कर की प्रक्रिया को सुगम बनाना और करदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करना है।