निवेश के मामले में सोने में सबसे अधिक वृद्धि
जितनी जल्दी निवेश शुरू हो, लोगों को मिलता है उतना अधिक फायदा
दूसरी ओर, पिछले 12 महीनों में निवेशकों का नकद आवंटन घटकर 15 प्रतिशत रह गया है, और अगले 12 महीनों के लिए इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। एचएसबीसी का विश्लेषण बचत की जल्द से जल्द शुरुआत करने के महत्व पर भी प्रकाश डालता है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन निवेशकों ने अपने 30 के दशक की शुरुआत में सेवानिवृत्ति योजना शुरू की, वे अपने लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर अधिक आश्वस्त दिखे, जबकि देरी से बचत शुरू करने वालों ने सेवानिवृत्ति के बाद की जीवनशैली से समझौता करने के बारे में चिंता व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: Jewellery: भारतीय आभूषण बाजार में नया मोड़ ला सकते हैं 9 कैरेट वाले सोने के गहने, ज्वेलर्स के लिए नई संभावनाएं
चीन और अमेरिका में सुरक्षित रिटायरमेंट के लिए और अधिक पैसे चाहिए
दुनिया की बात करें तो, सिंगापुर में, एक आरामदायक और सुरक्षित सेवानिवृत्ति के लिए आवश्यक औसत बचत 1.39 मिलियन डॉलर है। हांगकांग में यह 1.1 मिलियन डॉलर है, जो जीवनयापन की बढ़ी हुई लागत का प्रमाण है। रिपोर्ट के अनुसार आरामदायक और सुरक्षित सेवानिवृत्ति के लिए अमेरिका में औसत बचत 1.57 मिलियन डॉलर और चीन में 1.09 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है।