फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 विश्व कप की जीत कितनी थी खास, एयरटेल 5G प्लस के कैंपेन #ShareYourCheer के साथ साझा करें वो यादें

सार

भारत ही नहीं विश्व भर में लोगों की भावनाएं क्रिकेट से इस कदर जुड़ी हुई हैं कि जब भी क्रिकेट मैच होता है, तो लोग अपना सारा काम छोड़कर क्रिकेट देखने में ही लग जाते हैं। आज भी लोगों के जेहन में साल 2011 का वो विनिंग शॉट है, जो भारत के पसंदीदा कप्तान एमएस धोनी के बल्ले से आया था और लोगों ने उस जीत के जश्न को बहुत ही आकर्षक और रोचक ढंग से मनाया था।
 
विज्ञापन
एयरटेल 5G प्लस का कैंपेन। - फोटो : एयरटेल 5G प्लस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में क्रिकेट मैच को सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक त्योहार की तरह देखा जाता है। यह भारत का एक ऐसा त्योहार है जिसे हर उम्र, हर श्रेणी के लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। जब बात वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट की होती है तो लोगों को याद आता है साल 2011, जब भारत दूसरी बार वर्ल्ड कप विजेता बना था। इस बीच, एयरटेल इंडिया ने साल 2023 के वर्ल्ड कप की खुशियों को और भी यादगार बनाने के लिए अपने नए कैंपेन की शुरुआत की हैं। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी एयरटेल 5G प्लस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल्स से ट्वीट करके दी। इसमें लिखा है, ''हमने 2011 में एक साथ नाचकर, गाकर और जयकार करके कप का स्वागत किया। अब, उस ऊर्जा को वापस लाने का, एक साथ अपनी आवाज उठाने का समय आ गया है! #ShareYourCheer।''
 

भारत ही नहीं विश्व भर में लोगों की भावनाएं क्रिकेट से इस कदर जुड़ी हुई हैं कि जब भी क्रिकेट मैच होता है, तो लोग अपना सारा काम छोड़कर क्रिकेट देखने में ही लग जाते हैं। आज भी लोगों के जेहन में साल 2011 का वो विनिंग शॉट है, जो भारत के पसंदीदा कप्तान एमएस धोनी के बल्ले से आया था और लोगों ने उस जीत के जश्न को बहुत ही आकर्षक और रोचक ढंग से मनाया था।
विज्ञापन


अब समय काफी बीत गया है, चीजें बदल गई हैं। उस समय जहां लोग मोबाइल फोन और नेटवर्क पर ज्यादा फोकस न करके अपने अनोखे अंदाज में जश्न को मनाते थे, वहीं आज लोग हर एक खुशी और जश्न के लम्हें को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जानने वालों और पसंदीदा लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं और इन्हीं छोटी-छोटी खुशियों और सेलिब्रेशन के माहौल को शानदार और यादगार बनाने में लोगों का साथ दे रहा है एयरटेल 5G प्लस । जब लोग बीते दौर को याद करते हैं, तो याद आता है कि कैसे साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल को देखने के लिए लोग दूसरों के घरों, पास की दुकानों और मॉल में घंटों खड़े रहते थे। मगर आज एयरटेल 5G प्लस के सबसे तेज नेटवर्क के साथ लोग कहीं से भी अपने स्मार्टफोन के जरिए न सिर्फ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले रहे हैं, बल्कि अपने पसंदीदा खिलाड़ी द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन, छक्का या चौका लगाने पर, हर एक पल की हलचल को लोग अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं।

एयरटेल 5G प्लस ने बनाया है सेलिब्रेशन को बेहद खास
लोगों के मन में क्रिकेट के प्रति दीवानगी उसी तरीके से भरी हुई हैं, इसलिए अपनी टीम को सपोर्ट करने और उनका हौसला आफजाई के लिए फैन तैयार रहते हैं। इन बीते वर्षों में जश्न मनाने के तरीकों में काफी बदलाव आया है और एयरटेल 5G प्लस ने इन तरीकों को बियॉन्ड द बॉउंड्री ले जाने का कार्य किया है।

गौरतलब है कि एयरटेल 5G प्लस अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा के लिए जाना जाता है। एयरटेल 5G प्लस ग्राहकों को हाई स्पीड सुविधा के साथ लोगों को 4K तक की लाइव स्ट्रीमिंग और डाउनलोड की सेवाएं प्रदान करता है। साल 2023-24 में सभी क्रिकेट प्रेमियों को शानदार हाई स्पीड 5G और 4G कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए Airtel ने पूरे देश में 17,814 जगहों पर 4G और 62,001 जगहों पर 5G नेटवर्क साइट लगाने का कार्य किया है।

आज देश के तकरीबन 5,100 शहर ऐसे हैं जहां पर एयरटेल ने 5G टॉवर की सुविधा प्रदान की है। साथ ही यहां के लोगों को अभूतपूर्व हाई स्पीड 5G नेटवर्क पर बेहतरीन इंटरनेट सुविधा दी हैं। जिससे अब लोग एयरटेल 5G प्लस की मदद से बहुत ही आराम से और बिना किसी रुकावट के हर एक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 4K तक की क्वालिटी पर देख सकते हैं। साथ ही अपने हर एक रिएक्शन को आसानी से सोशल मीडिया, वीडियो कॉल आदि पर शेयर भी कर सकते हैं।

जुड़िए #ShareYourCheer कैंपेन से
वर्ल्ड कप के इस मौके और लोगों की भावनाओं को समझते हुए, एयरटेल 5G प्लस ने अपना एक नया कैंपेन #ShareYourCheer लॉन्च किया है जिसके जरिए लोग अपनी खुशियों और टीम इंडिया के हर विनिंग मोमेंट्स का जश्न खास तरीके से मना सकते हैं।



एयरटेल अपने इस नए अभियान के जरिए विश्व कप 2011 के ट्वीट्स से जुड़ रहा है। ये चुने गए ट्वीट खेल भावना और क्रिकेट प्रेमियों की खुशी व्यक्त करते हैं, जबकि अन्य केवल जीत का जश्न मनाने वाले प्रशंसकों के बारे में हैं। एयरटेल की प्रतिक्रियाएं इस बात का संकेत हैं कि चीजें कैसे विकसित हुई हैं, खासकर हम अपनी टीम का उत्साह कैसे बढ़ाते हैं।

कैंपेन के बारे में
एयरटेल 5G प्लस, #ShareYourCheer कैंपेन की शुरुआत मुख्य रूप से पुराने 2011 वर्ल्ड कप के विनिंग मोमेंट्स को याद करते हुए, इस साल के वर्ल्ड कप की खुशियों को और भी आनंदमय तरीके से मनाने के लिए की गई हैं, जिससे लोग अपने जश्न,अपने अनुभवों को अलग-अलग तरीके से इस हैशटैग का इस्तेमाल करके शेयर कर सकते हैं।

एयरटेल 5G प्लस ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके लोगों से इस कैंपेन में जुड़ने की अपील भी की है। Airtel ने अपने ट्वीट में लिखा, ''ये वो यादें हैं जो हमें बहुत प्यारी हैं; खुशी से उछलने, नाचने, शहर में घूमने... 2023 में, उसी उत्साह के साथ, क्या आप #ShareYourCheer के लिए तैयार हैं?''
विज्ञापन

 

ऐसे में आप एयरटेल 5G प्लस के #ShareYourCheer कैंपेन से जुड़कर अपने जश्न और खुशियों को और भी यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें