फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: देश के 43 शहरों में मकान हुए महंगे, सिर्फ 7 में रही गिरावट, होम लोन के सस्ता होने से बढ़े खरीदार

Fri, 09 Jun 2023 05:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के 8 प्रमुख आवासीय शहरों में मकानों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अहमदाबाद में 10.8 फीसदी, बंगलूरू में 9.4 फीसदी, चेन्नई में 6.8 फीसदी, दिल्ली में 1.7 फीसदी और पुणे में 8.2 फीसदी बढ़ी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Yes Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 43 शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही के बीच मकानों की कीमतों में तेजी आई है। सात शहरों में दाम घटे हैं। नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के मुताबिक, कोरोना के पहले की तुलना में होम लोन अब भी सस्ते हैं। इस वजह से खरीदारों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


एनएचबी के मुताबिक, देश के 8 प्रमुख आवासीय शहरों में मकानों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अहमदाबाद में 10.8 फीसदी, बंगलूरू में 9.4 फीसदी, चेन्नई में 6.8 फीसदी, दिल्ली में 1.7 फीसदी, हैदराबाद में 7.9 फीसदी, कोलकाता में 11 फीसदी, मुंबई में 3.1 फीसदी और पुणे में 8.2 फीसदी बढ़ी है। वहीं, वित्त वर्ष 2023 में मकानों की कीमतें 5.8 फीसदी बढ़ी, जो उसके पहले के साल में 5.3 फीसदी थी। 

निर्यात लक्ष्य पाने को सस्ते व आसान फंड की जरूरत
उत्पाद और सेवाओं के निर्यात को 2030 तक दो लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने को कारोबार के लिए सस्ते और आसान वित्त की व्यवस्था महत्वपूर्ण है। विदेश व्यापार के अतिरिक्त महानिदेशक एससी अग्रवाल ने कहा, व्यापारियों और सरकार को घरेलू और सीमा पार व्यापार दोनों के लिए आसान वित्त प्राप्त करने जैसे मुद्दों पर काम करना होगा। अग्रवाल ने कहा, दो लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य को पाने और हमें आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत एवं आसान व्यापार वित्त परिवेश बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें