फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: शुरुआत में प्रीपेमेंट कर घटा सकते हैं EMI, शुरुआती वर्षों में ही ब्याज की वसूली करते हैं बैंक

Mon, 12 Dec 2022 05:51 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।

सार

होम लोन लेते समय आपके पास प्रीपेमेंट (पूर्वभुगतान) का विकल्प होता है, जिसकी मदद से आप अपनी ईएमआई का बोझ घटा सकते हैं। इसके लिए जानना जरूरी है कि प्रीपेमेंट का सही समय क्या है।
विज्ञापन
होम लोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने सपने का आशियाना खरीदने के लिए होम लोन सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। आज के दौर में बैंक आसानी से होम लोन दे रहे हैं। जरूरत है समय पर मासिक किस्त यानी ईएमआई (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) भरने की। ईएमआई आपके होम लोन की मूल राशि (मूलधन) व ब्याज का मिश्रण होता है।

विज्ञापन


होम लोन लेते समय आपके पास प्रीपेमेंट (पूर्वभुगतान) का विकल्प होता है, जिसकी मदद से आप अपनी ईएमआई का बोझ घटा सकते हैं। इसके लिए जानना जरूरी है कि प्रीपेमेंट का सही समय क्या है। यानी इसे होम लोन लेने की अवधि के शुरुआती वर्षों में किया जाना चाहिए या आखिरी वर्षों में। निवेश सलाहकारों का मानना है कि बैंक शुरुआती वर्षों में ब्याज की वसूली करते हैं। इसलिए ईएमआई का बोझ घटाने के लिए जरूरी है कि प्रीपेमेंट का भुगतान लोन अवधि के शुरुआती वर्षों में ही करें।

क्या है प्रीपेमेंट
जब आप स्वैच्छिक तौर पर ईएमआई से ज्यादा रकम का भुगतान करते हैं तो उसे प्रीपेमेंट कहते हैं। चूंकि, आप संबंधित महीने की ईएमआई का पहले ही भुगतान कर चुके होते हैं तो ऐसे में प्रीपेमेंट की पूरी रकम मूलधन में से घटा दी जाती है। इससे मूलधन की रकम कम हो जाती है। ब्याज की राशि घट जाती है और आपका होम लोन जल्द खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


पूर्व भुगतान का ऐसे समझें लेखाजोखा
अगर आपने 7.50 फीसदी ब्याज दर पर 20 साल यानी 240 महीने के लिए 20 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो...

  • पहली स्थिति : आप पूरी अवधि तक नियमित 16,112 रुपये की ईएमआई चुकाते हैं तो पूरी लोन अवधि में आपको 38,66,847 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें ब्याज का हिस्सा 18,66,847 रुपये होगा।
  • दूसरी स्थिति : अगर आप 16,112 रुपये की ईएमआई के साथ हर माह 1,000 रुपये प्रीपेमेंट करते हैं तो ब्याज के मद में 2.70 लाख की बचत हो सकती है। कुल 240 में से 29 ईएमआई की बचत कर सकते हैं।


ऐसे समझें लोन कम होने का पूरा गणित
अगर आपने 25 साल की अवधि के लिए 8 फीसदी की ब्याज दर पर 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो कर्ज चुकाने के लिए आपको हर महीने नियमित रूप से 38,591 रुपये की ईएमआई भरनी होगी। इस तरह, आपको पूरी लोन अवधि के दौरान कुल एक करोड़ 15 लाख 77 हजार 243 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें ब्याज की हिस्सेदारी 65 लाख 77 हजार 243 रुपये होगी, जो आपके मूलधन से ज्यादा है।

  • अब अगर आप लोन अवधि के शुरुआती 5 साल तक नियमित रूप से ईएमआई भरते हैं तो आपने सिर्फ 7.7% कर्ज ही चुकाया है।
  • अगले 5 साल तक (6-10 साल) नियमित मासिक किस्त भरने पर आप कुल कर्ज का 19.2 फीसदी हिस्सा चुका देते हैं। यानी पांच वर्षों की इस दूसरी अवधि में पहले के मुकाबले 11.5 फीसदी अधिक कर्ज चुकाते हैं।
  • अगले 5 साल (11-15) के दौरान कुल कर्ज का 36.4 फीसदी हिस्सा चुकाते हैं, जो पांच साल की दूसरी अवधि से 17.2 फीसदी ज्यादा है।
  • अगले 5 साल (16-20) में आप कुल कर्ज के 61.9% हिस्से का भुगतान कर चुके होते हैं, जो 11-15 साल की अवधि से 25.5% ज्यादा है।
  • आखिरी 5 साल (21-25) में पूरा कर्ज चुका देते हैं, जो 5 साल की चौथी अवधि से 38.1% ज्यादा है।


मुश्किल पर स्मार्ट फैसला : प्रीपेमेंट कुछ समय के लिए वित्तीय बोझ लगता है, लेकिन वास्तव में यह एक स्मार्ट फैसला है। लंबी अवधि में यह आपको वित्तीय के साथ मनोवैज्ञानिक लाभ भी देता है। बड़ी रकम जुटाना मुश्किल काम होता है। इसलिए, जब भी संभव हो, थोड़ा-थोड़ा कर नियमित प्रीपेमेंट करें। -बलवंत जैन, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें