फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hinduja Family Feud: 18 अरब डॉलर के साम्राज्य में हिस्सेदारी को लेकर बढ़ी तकरार, लंदन-स्विटजरलैंड कोर्ट पहुंचा मामला

Thu, 25 Nov 2021 01:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hinduja Empire In Jeopardy: एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा परिवार में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसमें कहा गया है कि परिवार में संपत्ति को लेकर जंग हो रही है। यह लड़ाई आगे बढ़कर लंदन और स्विटजरलैंड के कोर्ट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
हिंदुजा परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में पले-बढ़े करम हिंदुजा का बचपन में सबसे पसंदीदा समय अपने दादा श्रीचंद हिंदुजा के साथ बॉलीवुड फिल्में देखना था। श्रीचंद परमानंद हिंदुजा को ही 'हिंदुजा ग्रुप' नाम से कारोबारी साम्राज्य खड़ा करना के लिए पहचाना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा परिवार में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसमें कहा गया है कि परिवार में संपत्ति को लेकर जंग हो रही है। यह लड़ाई आगे बढ़कर लंदन और स्विटजरलैंड के कोर्ट तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


डिमेंशिया से जूझ रहे हैं श्रीचंद हिंदुजा
रिपोर्ट में कहा गया है कि 85 वर्षीय श्रीचंद परमानंद हिंदुजा इस समय डिमेंशिया से जूझ रहे हैं और उनके बीमार होने के बाद से करम, उनकी बहन, मां, चाची और दादी का हिंदुजा परिवार के बाकी सदस्यों के साथ संपत्ति विवाद भी जोर पकड़ चुका है।

समूह में हिस्सेदारी को लेकर तकरार
गौरतलब है कि हिंदुजा समूह का कारोबारी साम्राज्य लगभग 18 अरब डॉलर का है और इस ब्रिटिश-इंडियन कॉरपोरेट समूह में हिस्सेदारी को लेकर परिवार में खींचतान चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करम हिंदुजा और उनके साथ की फैमिली के लोग चाहते हैं कि संपत्तियों को अलग-अलग बांट दिया जाए। जबकि, श्रीचंद हिंदुजा के बाकी तीन भाई गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदुजा चाहते हैं कि कंपनी पहले की तरह एक बनी रहे। 
विज्ञापन


महिला विरोधी मानसिकता की बात सामने आई 
दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में शामिल हिंदुजा परिवार में जारी कलह को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है श्रीचंद परमानंद हिंदुजा के पक्ष के लोगों की ओर से उनका व्यापार उनकी बेटियां संभाल रही हैं। इस पक्ष का यह कहना है कि महिला-विरोधी मानसिकता के चलते उनकी बेटियों के खिलाफ दूसरे पक्ष के लोग गलत कार्रवाई कर सकते हैं। इसको लेकर अब उनका पीछे हटने का कोई भी इरादा नहीं है। 

38 देशों में फैला है कारोबार
हिंदुजा ग्रुप के पास दर्जनों कंपनियां हैं, जिनमें छह कंपनियां लिस्टेड हैं। हिंदुजा ग्रुप का कारोबार दुनियाभर के 38 देशों में फैला हुआ है। इसमें भारत भी शामिल है। इन कंपनियों में करीब 1.5 लाख कर्मचारी ग्रुप ट्रक मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, केमिकल्स, पॉवर, मीडिया और हेल्थकेयर सेक्टर में क्षेत्र में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें