दूसरे स्थान पर काइली जेनर
टेलर स्विफ्ट के बाद फोर्ब्स की हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी रियलिटी स्टार और मॉडल काइली जेनर हैं। काइली ने अपनी बहन के साथ मिलकर एक कॉस्मेटिक रेंज भी लॉन्च किया है, जो काफी चर्चित है। आप ये जानकर हैरान होंगे कि काइली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 7.20 करोड़ रुपये लेती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की सूची में काइली शीर्ष पर हैं।
यह भी पढ़ें:
आयकर विभाग के 'धमकीभरे' नोटिस से न हों परेशान, नियम में हुआ ये बदलाव
आधिकारिक तौर पर नहीं की शादी
काइली अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आधिकारिक तौर पर तो काइली जेनर ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया था। वे ट्रेविस स्कॉट नाम के चर्चित अमेरिक रैपर के साथ रिलेशन में रह रही हैं।
काइली की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इस बात का अमुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस सोशल मीडिया पर ‘GoFundMe campaign’ चलाते हैं। इस कैंपेन के माध्यम से उनके फैंस काइली के सम्मान में उन्हें पैसे दान देने की अपील करते हैं।
यह भी पढ़ें:
अब पैसों की न करें फिक्र, घर पर ये सात बिजनेस खोलकर होगी मोटी कमाई
ऐसी है काइली की लग्जरी लाइफ
- काइली ने 41 करोड़ रेनोवेशन पर खर्च करके अपने घर को एक लग्जरी विला में तब्दील किया था।
- छह बेडरूम वाला काइली का यह विला एक खूबसूरत पहाड़ी पर बसा है।
- काइली अपने प्राइवेट जेट से ही घूमना पसंद करती हैं। लास एंजिलिस से लंदन तक के उनके एक बार के सफर का खर्च ही करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा होता है।
- अपने प्राइवेट जेट तक जाने के लिए वे अपनी 2.2 करोड़ रुपये की फेरारी का इस्तेमाल करती हैं।
- उनके पास 2.79 करोड़ रुपये की एक लेंबोर्गिनी कार है।
- इसके अतिरिक्त उनके पास कई कीमती कारें हैं। इनमें ऑडी, टेस्ला, मर्सिडीज बेंज, रेंजरोवर जैसे ब्रैंड शामिल हैं।
- काइली अपने लिप फिलर पर प्रति वर्ष 4.8 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करती हैं। सर्जरी के जरिए इस लिप फिलर का खर्च करीब 22 लाख रुपये बैठता है।
- काइली बर्किन बैग्स इस्तेमाल करती हैं, जिनकी कीमत करीब 1.4 करोड़ है।
- काइली सिर्फ डिजाइनर्स से तैयार करवाई गई ड्रेसेज ही पहनती हैं।
- उन्हें डिजाइनर जूतों का भी काफी शौक है। वे सिर्फ इंटरनेशनल ब्रैंड के ही जूते पहनती हैं।