हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में सिंगापुर ने पहला स्थान हासिल किया है, जिसके नागरिक 195 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। दक्षिण कोरिया और जापान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि अमेरिका को लेकर चर्चा तब तेज हो गई, जब पहली बार इस सूची में अमेरिका टॉप-10 से बाहर हो गया। आइए जानते है भारत को कौन सा स्थान मिला?
दुनियाभर के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की सूची में सिंगापुर ने एक बार फिर अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करवाया है। हालांकि देखा जाए तो दुनिया भर में पासपोर्ट की ताकत को मापने वाले हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में इस बार कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। इस सूची में एक समय दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट रखने वाला अमेरिका अब 12वें स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका के पासपोर्ट से अब केवल 180 देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है। यह देश की वैश्विक स्थिति में बदलाव और कूटनीतिक संबंधों के असर को दर्शाता है।
हालांकि इस सूची में भारत की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं दिख रही है। पिछले साल यानी 2024 में 80वें स्थान पर रहने वाला भारत 2025 में 85वें पायदान पर फिसल गया है। अब भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। भारत की रैंकिंग में यह गिरावट वैश्विक यात्रा नियमों में बदलाव और देश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उठापटक को दर्शाती है।
| रैंक | देश का नाम | वीजा-फ्री देशों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | सिंगापुर | 193 |
| 2 | दक्षिण कोरिया | 190 |
| 3 | जापान | 189 |
| 4 | जर्मनी | 188 |
| 4 | इटली | 188 |
| 4 | लक्ज़मबर्ग | 188 |
| 4 | स्पेन | 188 |
| 4 | स्विट्ज़रलैंड | 188 |
| 5 | ऑस्ट्रिया | 187 |
| 5 | बेल्जियम | 187 |
| 5 | डेनमार्क | 187 |
| 5 | फिनलैंड | 187 |
| 5 | फ्रांस | 187 |
| 5 | आयरलैंड | 187 |
| 5 | नीदरलैंड्स | 187 |
| 6 | ग्रीस | 186 |
| 6 | हंगरी | 186 |
| 6 | न्यूज़ीलैंड | 186 |
| 6 | नॉर्वे | 186 |
| 6 | पुर्तगाल | 186 |
| 6 | स्वीडन | 186 |
| 7 | ऑस्ट्रेलिया | 185 |
| 7 | चेक गणराज्य (चेकिया) | 185 |
| 7 | माल्टा | 185 |
| 7 | पोलैंड | 185 |
| 8 | क्रोएशिया | 184 |
| 8 | एस्तोनिया | 184 |
| 8 | स्लोवाकिया | 184 |
| 8 | स्लोवेनिया | 184 |
| 8 | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) | 184 |
| 8 | यूनाइटेड किंगडम (यूके) | 184 |
| 9 | कनाडा | 183 |
| 10 | लातविया | 182 |
अब जानिए सूची में यूरोपीय और अन्य देशों की स्थिति
बता दें कि इस सूची के टॉप 10 में यूरोप के कई देश शामिल हैं, जो चौथे और पांचवें स्थान पर साझा रैंकिंग पर हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी शीर्ष 10 में जगह बनाई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी शानदार छलांग लगाई है और अब यह 184 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं ब्रिटेन की स्थिति भी कमजोर हुई है, जो अब 8वें स्थान पर है, यह उसका अब तक का सबसे कम स्थान है।