फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगी राहत: कोरोना से जुड़े उत्पादों पर राज्यों को मिल सकती है टैक्स छूट

Fri, 28 May 2021 03:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • जीएसटी परिषद की बैठक में आज होगी चर्चा
  • बैठक से पहले राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और झारखंड ने कोरोना से जुड़े उत्पादों पर शून्य टैक्स की मांग की है।
विज्ञापन
GST Council meeting - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब छह महीने बाद शुक्रवार को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में कोरोना से जुड़े उत्पादों पर टैक्स व अन्य राहतों को लेकर मंथन किया जाएगा। उम्मीद है कि राज्यों को इन उत्पादों पर केंद्र की और से क्षतिपूर्ति राशि दी जा सकती है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री की अगुवाई वाली परिषद इन उत्पादों पर टैक्स के अलावा राज्यों को चालू वित्त वर्ष में 2.69 लाख करोड़ की जीएसटी भरपाई पर भी फैसला करेगी। यह राशि राज्यों की जीएसटी वसूली में आने वाली कमी की भरपाई के रूप में दी जाएगी।

केंद्र को उम्मीद है कि सेस के रूप में 1.11 लाख करोड़ जुटा लिए जाएंगे और शेष राशि का प्रबंध करना पड़ेगा। इसके अलावा कुछ नुकसानदेह और लक्जरी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने पर भी फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से जीएसटी हटाए सरकार: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक से कुछ घंटे पहले कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों से जीएसटी हटाया जाए। उन्होंने कई दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों पर लग रहे जीएसटी का एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, 'महामारी के समय एम्बुलेंस, बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, दवाइयों, टीके के लिए परेशान हुए लोगों से कोविड संबंधित उत्पादों पर जीएसटी वसूलना निर्दयता व असंवेदनशीलता है।' उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि, 'आज जीएसटी परिषद की बैठक में सरकार को कोविड से लड़ाई में इस्तेमाल हो रही सभी जीवनरक्षक दवाइयों व उपकरणों पर से जीएसटी हटाना चाहिए।' 

कांग्रेस का कहना है कि इस बैठक में विपक्ष शासित राज्य जीएसटी की व्यवस्था में सुधार और राज्यों को उपकर संबंधी राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से अनुदान की जरूरत पर जोर देंगे।

रुपया 17 पैसे मजबूत, दो महीने के शीर्ष पर
घरेलू शेयर बाजार में तेजी से बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 72.60 पर पहुंच गया। यह रुपये का दो महीने का उच्च स्तर है। अंतर बैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.75 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.53 से 72.76 के दायरे में रहा।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मुद्रा बाजार बंद रहा। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (शोध) श्री राम अय्यर ने कहा कि घरेलू मुद्रा में लगातार दूसरे दिन मजबूती रही। चाइनीज युआन में तेजी से रुपये को समर्थन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें