फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी की मार : उदय कोटक ने कहा- अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए नोट छापे सरकार

Fri, 28 May 2021 03:16 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सीआईआई अध्यक्ष ने कहा- सीधे गरीबों के हाथ में पैसे देने के लिए जीडीपी का एक फीसदी खर्च करे सरकार
विज्ञापन
उदय कोटक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष उदय कोटक का कहना है कि महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सरकार को नोट छापने की जरूरत है। साथ ही सरकार को मदद का दायरा बढ़ाते हुए सबसे निचले स्तर के लोगों की मदद करनी चाहिए और सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े लोगों की नौकरियां बचानी चाहिए।

विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सरकार को सीधे गरीबों के हाथ में पैसा देना चाहिए। इस पर जीडीपी का एक फीसदी तक खर्च करना चाहिए। इससे निचले स्तर पर उपभोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, मेरे विचार से अब समय आ गया है जब सरकार को आरबीआई की मदद से बैलेंस शीट का विस्तार करना चाहिए। सरकार को कारोबारों में सुधार के बारे में भी सोचना चाहिए। कारोबार दो तरह के होते हैं।
विज्ञापन


पहला... जो महामारी की वजह से बदलाव से गुजर रहे हैं। दूसरा... जिनका कारोबारी मॉडल बदल गया है और वे काम के नहीं रह गए हैं। इसलिए सरकार को पहले तबके की मदद के लिए हरसंभव उपाय करना चाहिए। दूसरे तबके को संकट से बाहर निकालने में मदद करनी चाहिए ताकि वे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक बोझ न डाल सकें।

तीन साल में बाजार से गायब हुए 2000 के 91.2 करोड़ नोट
पिछले तीन साल में 2000 रुपये के 91.2 करोड़ नोट बाजार से गायब हो चुके हैं। आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2021 तक बाजार में 2000 रुपये के नोटों की संख्या घटकर 245.1 करोड़ रह गई है। मार्च 2018 तक 336.3 करोड़ नोट सर्कुलेशन में थे।

ये आंकड़े बता रहे हैं कि केंद्रीय बैंक ज्यादा मूल्य के नोटों पर निर्भरता घटाना चाहता है। इससे पहले आरबीआई ने सालाना रिपोर्ट में कहा था कि अप्रैल, 2019 के बाद से 2000 रुपये के एक भी नोट नहीं छापे गए हैं।

सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी 15,338 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और मासिक वायदा-विकल्प अनुबंधों के निपटान के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 97.70 अंक चढ़कर 51,115.22 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी भी लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ 36.40 अंक उछलकर 15,337.85 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले 15 फरवरी 2021 को निफ्टी 15,314.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई सर्वाधिक 2.84 फीसदी लाभ में रहा। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और पावरग्रिड भी लाभ में रहे। एजेंसी

सोना 319 रुपये सस्ता, चांदी 1,287 रुपये फिसली
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 319 रुपये सस्ता होकर 48,223 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,542 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।चांदी भी 1,287 रुपये सस्ती होकर 70,637 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि बाजार को अमेरिका के जीडीपी आंकड़े और बेरोजगारी दावे से जुड़े डाटा की प्रतीक्षा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,900 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 27.70 डॉलर प्रति औंस रही। एजेंसी

2021-22 में 10 फीसदी तक बढ़ेगी मकानों की मांग
मुंबई। देश के छह प्रमुख शहरों में चालू वित्त वर्ष के दौरान मकानों की मांग सालाना आधार 5-10 फीसदी बढ़ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि खरीद क्षमता में सुधार और वर्क फ्रॉम होम की वजह से मांग बढ़ने की उम्मीद है।

हालांकि, यह मांग क्षेत्रफल के हिसाब से बढ़ेगी। एजेंसी ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर के कारण 2021-22 की पहली छमाही में मांग कमजोर रही। दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, 2022-23 के बाद ही मकानों की मांग कोरोना के पूर्व स्तर पर पहुंचेगी। एजेंसी

जियो के साथ सस्ता स्मार्टफोन बनाएंगे पिचाई
 गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि रिलायंस जियो के साथ मिलकर हम भारत के लिए सस्ता स्मार्टफोन बनाने पर विचार कर रहे हैं। गूगल ने पिछले साल 33,737 करो? रुपये में जियो प्लेटफॉर्म की 7.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। पिचाई ने कहा, अगले पांच साल में भारत में 75 हजार करो? निवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें