फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extension: सीबीडीटी के चेयरमैन को नौ महीने का सेवा विस्तार, यूआईडीएआई चीफ का कार्यकाल एक साल बढ़ा

Sat, 30 Sep 2023 04:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Extension: सरकार के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 1.10.2023 से 30.06.2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर गुप्ता की सीबीडीटी अध्यक्ष के रूप में पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता। - फोटो : Twitter@IncomeTaxIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता का कार्यकाल शनिवार को अनुबंध के आधार पर नौ महीने के लिए बढ़ा दिया। आयकर विभाग के 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी गुप्ता (60) को पिछले साल जून में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विज्ञापन


सरकार के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 1.10.2023  से 30.06.2024 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर गुप्ता की सीबीडीटी अध्यक्ष के रूप में पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाला शीर्ष निकाय है। इसमें एक अध्यक्ष और छह सदस्य हो सकते हैं जो विशेष सचिव स्तर के होते हैं।

यूआईडीआई चीफ का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया

वरिष्ठ नौकरशाह अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने यूआईडीएआई के सीईओ के रूप में अग्रवाल के कार्यकाल को दो नवंबर 2023 के बाद एक साल की अवधि के लिए यानी दो नवंबर 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें